{"_id":"66a558ec3f1ab1fb8f0882d4","slug":"shivratri-will-be-celebrated-in-500-temples-of-the-district-ganga-water-can-be-taken-from-the-post-office-for-jalabhishek-sirsa-news-c-128-1-sir1002-123334-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले के 500 मंदिरों में मनाई जाएगी शिवरात्रि, जलाभिषेक के लिए डाकघर से ले सकते हैं गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले के 500 मंदिरों में मनाई जाएगी शिवरात्रि, जलाभिषेक के लिए डाकघर से ले सकते हैं गंगाजल
Sun, 28 Jul 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में गंगाजल के लिए लगाए काउंटर पर बैठा कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिलेभर में दो अगस्त का शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई है। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए डाक घरों में भी गंगाजल पहुंच गया है। श्रद्धालु कभी भी डाकघर में जाकर 30 रुपये प्रति बोतल गंगाजल ले सकते हैं।
जिले के करीब 500 मंदिरों व शिवालयों में शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां मंदिरों में शुरू हो चुकी है। मंदिरों में रंग रोगन व सफाई का काम शुरू हो गया है। शिवालयों को भव्य रूप से सजाए जा रहे हैं। सावन व शिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल की जरूरत होती है। ऐसे में हर साल डाक विभाग गंगोत्री से पवित्र गंगा जल मंगवाता है। पिछले दो सालों से विभाग की ओर से लगातार गंगाजल मंगवाया जाता है। जिसकी बिक्री भी अच्छी होती है।
डाक विभाग शिवरात्रि के दिन हर मंदिर के बाहर गंगाजल की स्टॉल लगाएगा। इसके अलावा मुख्य डाकघर में 300 से ज्यादा गंगाजल की बोतलें आई हुई हैं। ऐसे में अगर कोई डाकघर में ज्यादा बोतल के लिए ऑर्डर देता है तो गंगाजल मंगवा लिया जाएगा। शिवरात्रि के दिन डाकघर, सालासर मंदिर के बाहर, गीता भवन रोड स्थित मंदिर, शिवपुरी व अन्य मंदिरों में विभाग की ओर से स्टॉल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
डाकघर में भी लगाया गया है विशेष काउंटर
टाउन पार्क के सामने स्थित मुख्य डाकघर में इस समय गंगाजल पहुंच चुका है। शिवभक्तों को 30 रुपये में 250 एमएल गंगाजल की एक बोतल दी जा रही है। श्रद्धालु डाकघर से गंगाजल ले सकता है। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष काउंटर भी बनाया गया है। जिले के किसी भी डाकघर में पोस्ट मास्टर या उप पोस्ट मास्टर से संपर्क करके गंगाजल ले सकते है।
वर्जन
हर साल की भांति इस साल भी डाकघर में गंगाजल आ चुका है। शिव भक्त सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक डाकघर से गंगाजल ले सकता है। शिवरात्रि पर मंदिरों के बाहर डाकघर की ओर से स्टॉल लगाई जाएगी। - नवीन अदलखा, डाकपाल प्रधान, मुख्य डाकघर सिरसा।