फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shiva temples resound with Jai Bhole on Shivaratri festival

Sirsa News: शिवरात्रि पर्व पर जय भोले से गूंजे शिवालय, कई जगह लगाए भंडारे

Sat, 03 Aug 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples resound with Jai Bhole on Shivaratri festival
सिरसा के ​शिवालयों में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
सिरसा। जिलेभर में शुक्रवार को शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में आना शुरू कर दिया था। शाम तक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कांवड़ियों ने शिवालयों में जाकर भगवान भोले को कांवड़ चढ़ाई।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर शुक्रवार को शहर भोले बाबा के नारों से गूंज उठा। प्रात: पांच बजे ही श्रद्धालु पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने सावन की शिवरात्रि पर मंदिरों में जाकर जल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने शिवलिंग पर दही, चावल, बेलपत्र, फल इत्यादि चढ़ाए। कई श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि का उपवास भी रखा। मंदिरों में भंडारे लगाए गए। शिवपुरी स्थित शिव मंदिर में भी कतार लगाकर पहुंचे लोगों माथा टेका।
विज्ञापन


कांवड़ियों ने भोलेनाथ को चढ़ाए कांवड़
जिलेभर में करीब 500 मंदिरों में भगवान शिव को कांवड़ चढ़ाए गए। कांवड़ चढ़ा कर कांवड़ियों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने मंदिरों समेत शहर में कई जगह भंडारे का आयोजन किया। वहां भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना
शहर के सालासर धाम मंदिर, शिवपुरी, गीता भवन मंदिर, हाउसिंग बोर्ड के राधा माधव मंदिर, प्रेमनगर के शिव मंदिर, रानियां रोड स्थित शिव मंदिर, तारा बाबा कुटिया, चत्तरगढ़पट्टी के पंच मुखी मंदिर, अनाज मंडी स्थित मंदिर, कीर्तिनगर स्थित मंदिर, बेगू रोड स्थित मंदिर, डीसी कॉलोनी स्थित मंदिर और लघु सचिवालय स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इन मंदिरों में रात को जागरण का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed