{"_id":"6453f270c601d4e8290141e6","slug":"shakkar-mandoris-sarpanchs-mother-died-in-a-road-accident-sirsa-news-c-21-1-124025-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सड़क हादसे में शक्कर मंदोरी के सरपंच की मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सड़क हादसे में शक्कर मंदोरी के सरपंच की मां की मौत
Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा।चोपटा। सड़क हादसे में शक्कर मंदोरी के सरपंच की मां की मौत हो गई। खेत से घर लौट रही सुगनी देवी (70) को कार चालक ने टक्कर मार दी। चोपटा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीरवार को सुगनी देवी का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस को दी शिकायत में सरपंच श्रीचंद ने बताया कि उसकी मां सुगनी देवी जांडवाला बागड़ रोड स्थित अपने खेत से घर आ रही थी कि तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां को काफी चोटें आईं। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने सुगनी देवी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने सुगनी देवी को मृत घोषित कर दिया।
हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने बताया कि श्रीचंद की शिकायत पर जसवीर सिंह निवासी गदली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल मुआयना किया। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।