फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sewa setu camp from tomorrow

Sirsa News: 21-22 सितंबर को लगेंगे सेवा सेतु कैंप

Sat, 19 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
sewa setu camp from tomorrow
मौके पर होगा योजनाओं के लिए पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर और डबवाली में 21 व 22 सितंबर को सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। ये कैंप नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए पात्र लोगों का मौके पर पंजीकरण होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि कैंपों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। उनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। इससे उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी होगी। संगल ने आमजन से अपील की कि वे इन कैंपों में पहुंचकर सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपों का उद्देश्य
इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभागीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। यह एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इससे आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed