{"_id":"6018400a8ebc3e545227fe5f","slug":"school-open-sirsa-news-sirsa-news-rtk593417416","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन छठी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों की 60 फीसदी रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन छठी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों की 60 फीसदी रही उपस्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फरवरी को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पीजी व स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं लगाई गईं। स्कूलों में प्रथम दिन होने के कारण 60 फीसदी से भी कम विद्यार्थी कक्षा में पहुंचे। स्कूलों में कक्षाओं के अंदर शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा गया। स्कूलों में एक डेस्क पर दो विद्यार्थी बैठे हुए थे। हालांकि कई स्कूलों में तो विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की गई। वहीं, स्कूलों में प्रथम दिन विद्यार्थी बिना स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट व अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर ही नहीं पहुंचे। स्कूलों में प्रतिदिन 10 बजे से डेढ़ बजे तक पढ़ाई करवाई जाएगी।
सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या प्रथम दिन कम रही। स्कूलों में प्रथम दिन करीब 60 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे। स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच आवश्यक की हुई है। इसी को लेकर प्रथम दिन विद्यार्थियों की कम संख्या रही। खैरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खैरपुर में करीब 340 विद्यार्थियों में से 200 विद्यार्थी पहुंचे। विद्यार्थियों को कोविड 19 को लेकर सामान्य स्वास्थ्य जांच पीएचसी, सीएचसी या किसी अन्य स्वास्थ्य केंद्र से करवानी आवश्यक की हुई है, जिसके पश्चात संबंधित चिकित्सक द्वारा उन्हें सामान्य जांच के उपरांत पूर्ण रूप से स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जांच पत्र स्कूल में प्रवेश से 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण
छठी से आठवीं तक की कक्षाएं पहले दिन लगने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संतकुमार बिश्नोई ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेजाडेला कलां व निजी स्कूल का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने कक्षाओं में बैठे विद्यार्थियों से भी बातचीत की और पहले दिन का अनुभव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल स्टाफ को मास्क लगाने और सैनिटाइजर से हाथों को साफ करने के नियमों की पालना करने के भी आदेश दिए। सामान्य से अधिक तापमान पाए जाने पर विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिए जाए। उन्होंने कहा कि उक्त रिपोर्ट अध्यापकों को प्रतिदिन मोबाइल एप पर अपलोड की जाए।
विज्ञापन
कई विद्यार्थियों को गेट से भेजा वापस
निजी स्कूलों में अभिभावकों की सहमति पत्र व कोविड 19 को लेकर स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट दिखने के बाद ही प्रवेश दिया गया है। स्कूलों में बिना मास्क व जांच रिपोर्ट लेकर आने वालों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। डीएवी स्कूल में गेट पर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट विद्यार्थियों से मांगी। स्कूल में कई विद्यार्थी जांच रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंचे। जिस पर प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि नियमों की पालना की जा रही है। इसके लिए विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है।
सीडीएलयू में भी कम रहे विद्यार्थी
सीडीएलयू में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का पहला दिन रहा। पहले दिन कम संख्या में ही विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचते हुए दिखाई दिए। सीडीएलयू में सुबह 9 से 12:30 बजे तक विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जा रही है। पहले दिन सीडीएलयू के पार्कों और कैंटीन में खूब चहल पहल रही।