फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarpanch Santosh Beniwal became the deputy head of Sarpanch Association Haryana

Sirsa News: सरपंच संतोष बैनीवाल बनीं सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की उपप्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Santosh Beniwal became the deputy head of Sarpanch Association Haryana
सरपंच एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश की उप प्रधान बनने पर दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल को बधाई देत - फोटो : Sirsa
चोपटा। दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल को सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की उपप्रधान बनाया गया है। नाथूसरी चोपटा में धरना स्थल पर पहुंचने पर संतोष बैनीवाल का चोपटा सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों व गण्यमान्य लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सरपंच संतोष बैनीवाल ने बताया कि रोहतक के सर्किट रेस्ट हाउस में सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इसमें 25 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है। इसमें रणवीर सिंह समैन को प्रधान व उनको सर्वसम्मति से उप प्रधान चुना गया। इस दौरान ईशम सिंह महासचिव, विकास खत्री सचिव, चुन्नीलाल कोषाध्यक्ष, चंद्रमोहन पोटलिया प्रवक्ता, आरिफ हथोड़ी सह प्रवक्ता नियुक्त किए गए। इस अवसर पर नंदलाल, बैनीवाल, ओम प्रकाश डूडी, राम सिंह बैनीवाल, सरपंच रीटा कासनियां ने कहा कि संतोष बैनीवाल ने पूरे हरियाणा में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सरपंच कांता देवी, कविता, राजेंद्र ढूकड़ा, संतोष कुमारी, मंजू रानी, मंजू बाला, रोशनी, विनोद कुमारी, राकेश कुमार, प्रमिला देवी, सुरेश कुमार, रूपेश कुमार, किरण रानी, सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed