फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Samples for 12 animals with symptoms of Lumpy, will now be sent to Bhopal

लंपी के लक्षण वाले 12 पशुओं के लिए सैंपल, अब भोपाल भेजे जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Samples for 12 animals with symptoms of Lumpy, will now be sent to Bhopal
लंपी वायरस से पशुओं को बचाने के लिए वैक्सीन लगाते सदस्य । - फोटो : Sirsa
सिरसा। लंपी वायरस अब तेजी से जिले के पशुओं में फैलता जा रहा है। ऐसे में अब पशुपालन विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर वायरस से संक्रमित 12 पशुओं के सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भोपाल में स्थित लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं लंपी वायरस का सबसे ज्यादा असर डबवाली और कालांवाली के क्षेत्रों में है। इन क्षेत्रों के पशुओं में लगातार लंपी वायरस फैल रहा है। जिले में अब तक इस वायरस की चपेट में 628 पशु आ चुके हैं। हालांकि अभी तक करीब 10 से 12 पशुओं की मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक क्षेत्र में पशुओं का लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया है। जिसके कारण पशुपालक देसी दवाओं व नुस्खों के सहारे अपने पशुओं का उपचार कर रहे हैं। हालांकि जिन पशुओं की मौत हुई है, उनका विभाग की ओर से पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब बॉर्डर के साथ लगते गांवों में दिख रहा है वायरस का अधिक प्रकोप
जिले में अभी इस वायरस से संक्रमित मिले पशु डबवाली और कालांवाली क्षेत्र में सबसे अधिक हैं। गोशालाओं में वायरस की चपेट में आने वाली गायों की स्थिति खराब हो रही है। जिसके कारण गोशाला संचालकों और पशुपालकों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। गोशाला संचालकों ने बाहर से गायों को लेना भी अब बंद कर दिया है। ताकि संक्रमण अधिक न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ सफाई, मच्छर और मक्खी से पशुओं का बचाव करें पालक : उपनिदेशक
वहीं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विद्यासागर ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए पशुपालक और गोशाला संचालक संक्रमित पशुओं से स्वस्थ पशु को दूर रखें। पशुओं के नीचे से साफ सफाई करे और सुखा रखे। मच्छरों और मक्खियों से पशुओं का बचाव करे। मच्छर और मक्खियों के कारण वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके लिए अब सैंपल भरवाए गए हैं। जिन्हें भोपाल लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed