फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ration of poor stuck due to slow movement of biometric machine

Sirsa News: बायोमैट्रिक मशीन की धीमी चाल के फेर में अटका गरीबों का राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ration of poor stuck due to slow movement of biometric machine
सिरसा। बायामेट्रिक मशीन की धीमी प्रक्रिया के कारण राशन डिपो पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। इस कारण डिपो पर राशन लेने के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ करना रहा है। हालत यह बन गए है कि दो से तीन दिनों से लोग राशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही राशन डिपो पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जो देर शाम तक बनी रहती है।
विज्ञापन

जहां राशन डिपो संचालकों की हड़ताल के चलते इस बार जहां पहले ही राशन लोगों को देरी से मिल रहा हैं। वहीं अब बायोमेट्रिक मशीन की धीमी चाल ने लोगों को परेशान कर दिया है। बहुत से गरीब लोग अपना काम छोड़कर डिपो पर पहुंचते है, फिर भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। जिले के अधिकांश डिपो का यही हाल है। हर डिपो पर करीब 100 से 200 लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। एक व्यक्ति को राशन देने में 15 से 20 मिनट का वक्त लग रहा है। ऐसे में एक घंटे में चार से पांच लोगों को ही राशन मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सुबह 1 और रात को दो घंटे ही सही चल रही मशीन : डिपो संचालिका
चतरगढ़पट्टी स्थित डिपो संचालिका वर्षा रानी ने बताया कि सुबह 7 बजे से 8 बजे तक बायोमेट्रिक मशीन सही कार्य करती है। वहीं रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक दो घंटे सही चलती है। इसके बीच में बार बार परेशानी आती है। कई बार सिम बदलनी पड़ती है, क्योंकि नेटवर्क काफी व्यस्त रहता है। इस दौरान एक आदमी की उंगली लगाने की प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट के करीब का वक्त लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से आ रहे, लेकिन नहीं मिल रहा राशन
जगमीत सिंह, गुलशन कुमार, राजवंती देवी, रोशनी व राजेंद्र देवी ने बताया कि वे मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। तीन दिन से लगातार राशन लेने के लिए आ रहे हैं। जितने का हमें राशन नहीं मिलेगा, उतने की तो हमारी मजदूरी ही खराब हो रही है। सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हुए हैं और 3 घंटे का समय गुजर चुका है, परंतु अभी भी राशन मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य दिनों में भी यही हाल रहता है और एक व्यक्ति को कई घंटों के इंतजार के बाद राशन मिल पाता है। लोग यहां बैठे बैठे भूख व प्यास से परेशान हो जाते हैं। वहीं घर पर बच्चों को भूखा रहना पड़ रहा है। प्रशासन व सरकार को चाहिए की बायोमेट्रिक की व्यवस्था सही की जाए। ताकि आमजन को मुश्किल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed