फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police on high alert during festive season, over 600 policemen deployed

Sirsa News: त्योहारी सीजन में पुलिस हाई अलर्ट पर 600 से अधिक पुलिसकर्मी किए तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police on high alert during festive season, over 600 policemen deployed
शहर के बाजारों में गश्त करते पुलिस कर्मचारी।
सिरसा। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। जिला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि जिले भर में 600 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


त्योहारों की आड़ में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में खरीदारी के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, बढ़ागुड़ा, रोड़ी, डिंग और नाथूसरी चोपटा सहित पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नाके लगाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी वाहनों की गहन जांच कर रहे हैं। पीसीआर राइडर, पैदल गश्त पार्टियां और क्यूआरटी टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस भी मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त



एसपी डॉ. गुप्ता ने बताया कि महिलाओं की आवाजाही वाले इलाकों में महिला थाना सिरसा की विशेष गश्त टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें छेड़छाड़ व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र मजबूत करने, मुखबिरों को सक्रिय रखने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।







सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती



सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो आम जनता के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। बाजारों, चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी को और सुदृढ़ किया गया है।








---

अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई



एसपी ने कहा कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, आतिशबाजी और हथियारों की तस्करी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस चौकी, थाना या डायल 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed