फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police increased vigil, installed cameras at the checkpoints and nailed plates are also ready

Sirsa News: पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, नाकों पर कैमरे लगाए और कीलें लगीं प्लेटें भी तैयार

Fri, 06 Dec 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police increased vigil, installed cameras at the checkpoints and nailed plates are also ready
किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर के नाकों पर लगाने के लिए रखीं कील लगीं प्लेटें।  
सिरसा। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर शुक्रवार को जिले में शांति रही। हालांकि पुलिस प्रशासन कूच को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट रहा। पंजाब सीमा पर लगाए गए नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। इसके अलावा नुकीली कीले लगीं प्लेटें भी एहतियात के तौर पर नाके पर रखी हैं।
विज्ञापन


डिंग क्षेत्र के गांव नरेलखेड़ा के पास व रोड़ी क्षेत्र में लगती पंजाब सीमा पर नाका लगाकर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। जिले में करीब 70 किसान दो दिन पहले ही खनौरी सीमा पर पहुंचे हैं। किसानों के 6 दिसंबर के आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से एक्शन मोड़ में नजर आया। वीरवार को डबवाली के साथ पंजाब की सीमा पर सात स्थायी व 14 अस्थायी नाके लगाए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा बठिंडा व मलोट नाके पर पैरामिलिट्री फोर्स की एक कंपनी तैनात की गई। इसके अलावा आपात स्थिति के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की मॉक ड्रिल करवाई गई है। शुक्रवार को नाकों पर पंजाब की ओर से आने वाले वाहन चालकों को जांच की गई और गहनता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध नजर आने वाले को वहीं से लौट दिया गया। बता दें कि पंजाब की तरफ से आने वाले किसानों के जत्थे इन्हीं सीमाओं से गुजरते हुए सिरसा में प्रवेश कर दिल्ली को कूच करते हैं। किसान आंदोलन-1 व 2 के दौरान भी इन्हीं सीमाओं को सील किया गया था। अब एक बार इन सीमाओं को सील
किया है।

दिल्ली कूच से दूरी बनाते दिखे किसान नेता

जिले के किसान नेता कूच से दूरी बनाते हुए ही दिखे। किसान नेता गुरदीप सिंह व लक्खा सिंह ने कहा कि शुंभ बॉर्डर पर प्रदर्शन वाले संगठन से उनका कोई वास्ता नहीं है। वे सिर्फ संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार चलते हैं। जैसे ही कोई निर्देश मोर्चा की ओर से आएंगे वे अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

खनौरी बाॅर्डर पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है धरना : औलख

भारतीय किसान एकता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि जिले के करीब 60 किसान खनौरी बाॅर्डर पर गए हैं। वहां पर धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति सरकार की ओर से जिले के आसपास लगते क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई है। इसके कारण आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि किसान तो शांति से अपने संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार बार-बार किसानों को आंदोलन के लिए उकसा रही है। सरकार को बातचीत कर किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिए।


जिले में किसानों के कूच को लेकर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। पंजाब सीमा 21 नाके लगाए गए हैं। सभी नाको पर पुलिस के कर्मचारी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की है। सभी नाकों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। अभी तक जिले में किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं है। - सिद्धांत जैन , पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला डबवाली।

किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर के नाकों पर लगाने के लिए रखीं कील लगीं प्लेटें।  

किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर के नाकों पर लगाने के लिए रखीं कील लगीं प्लेटें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed