फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PhD admission process begins in CDLU, 56 seats earmarked

Sirsa News: सीडीएलयू में पीएचडी के दाखिला प्रक्रिया शुरू, 56 सीटें निर्धारित

Tue, 10 Sep 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
PhD admission process begins in CDLU, 56 seats earmarked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पीएचडी आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। विश्वविद्यालय ने पीएचडी के लिए निर्धारित 12 विषयों की 56 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। सीटों पर आरक्षण पॉलिसी भी लागू होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट पर पीएचडी को लेकर जानकारी अपडेट की है, ताकि बड़े स्तर पर शोधार्थी आवेदन कर सके। शोध को लेकर विवि प्रशासन का विशेष रूप से फोकस रहता है। विवि प्रशासन की ओर से विभिन्न विषयों की 56 सीटों पर आवेदन मांगें गए हैं। विदेशी विद्यार्थियों के लिए 20 सीट निर्धारित की गई है। 36 सीटों को आरक्षण के हिसाब देश और प्रदेश के शोधार्थियों के लिए बांटा गया है।
विज्ञापन





विभागों में पीएचडी सीट
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन - 5

कॉमर्स - 1

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 2

इकोनॉमिक्स - 2

एजुकेशन- 5

एनर्जी एंड एनवायरनमेंट साइंस - 2

फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी - 8

हिंदी - 1

जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन - 4

फिजिक्स - 3

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन - 1

संस्कृत - 2

---
बॉक्स
विदेशी छात्रों के लिए सीट
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन - 4

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 2

इकोनॉमिक्स - 1

अंग्रेजी और विदेशी भाषा - 2

फिजिक्स एजुकेशन - 8

पॉलिटिक्स साइंस - 2
--
यह है प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल
29 सितंबर को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक इकॉनोमिक्स, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रे्शन, एजुकेशन, हिंदी, संस्कृत की परीक्षा
---
दोपहर 12.30 से दोपहर 2 बजे तक फिजिक्स, एनर्जी एंड एनवायरनमेंट साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉमर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
समाजहित और देशहित के लिए शोध कार्यों को बढ़ावा देना हमारी हमेशा प्राथमिकता रही है। देश के साथ विदेश से पीएचडी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी विशेष सीटें निर्धारित की गई हैं। शोध कार्यों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। - प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed