फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People of eight colonies jammed the road for six hours for dumping garbage in the Dussehra ground, officers were heard sitting on the ground

Sirsa News: दशहरा ग्राउंड में कचरा डालने पर आठ कॉलाेनी के लोगों ने छह घंटे रोड किया जाम, अधिकारियों को जमीन पर बैठाकर सुनाई खरी खरी

Tue, 29 Aug 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
People of eight colonies jammed the road for six hours for dumping garbage in the Dussehra ground, officers were heard sitting on the ground
सिरसा। ऑटो मार्केट के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में शहर का कचरा डालने को लेकर आसपास की आठ कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को कंगनपुर रोड स्थित फौजी चौक पर जाम लगा दिया। यहां धरने लगाकर बैठे काॅलोनीवासियों के समर्थन में गोकुल सेतिया व कांग्रेस नेता राजकुमार पहुंचे। सूचना मिलने पर परिषद एक्सईएन प्रवीण दलाल व एमई अनिल मोहिल मौके पर पहुंचे। लोगों ने करीबन डेढ़ घंटे तक अधिकारियों को धरने पर बैठाए रखा और खरी खरी सुनाई। दोपहर दो बजे अधिकारियों ने कचरे का उठान शुरू करवाया। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों को जाने दिया और अपना धरना खत्म किया।
विज्ञापन

बता दें कि आठ दिनों से गांव बकरियांवाली में कचरा निस्तारण प्लांट के बाहर ग्रामीण धरनारत्त हैं। वह शहर से प्रतिदिन उठाए जाने वाले कचरे को प्लांट में नहीं डालने दिया जा रहा। इसी समस्या के चलते शनिवार रात को अधिकारियों ने ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में कचरा डलवा दिया। इससे नाराज गणेश बिहार, हरी विष्णु कॉलोनी, भारत नगर, अग्रसेन कॉलोनी, बूटा कॉलोनी, शिव नगर कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, दशमेश नगर, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय, गणेश मंदिर, केवी नंबर 2 के स्कूल क्षेत्र व गांव कंगनपुर के निवासियों ने कंगनपुर से शाह सतनाम चौक की तरफ जाने वाला रोड जाम कर दिया। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद कीर्तिनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


अधिकारी से बोले लोग : आपने दशहरा ग्राउंड को डंपिंग प्वाइंट बनाया
धरने व जाम की सूचना मिलने पर नगर परिषद एक्सईएन प्रवीन दलाल, एमई अनिल मोहिल, जेई प्रवीन शर्मा और मुख्य सफाई निरीक्षक पवन कंबोज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही कॉलोनी वासियों ने उन्हें खरी खरी सुनाई। कॉलोनी वासियों ने कहा कि आपने दशहरा ग्राउंड को डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। इसके कारण स्थिति खराब हो रही है। देवीलाल चिल्ड्रेन पार्क में बच्चे व बुजुर्ग घूम तक नहीं सकते हैं। ग्राउंड के आसपास करीब 40 हजार की आबादी है। दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने एक दिन का समय मांगा, तो कॉलोनीवासियों ने कहा कि अभी कचरे का उठान का शुरू करवाया जाए। जब तक उठान का काम शुरू नहीं होता वह यहां पर ही बैठे रहें। डेढ़ बजे कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कॉलोनी वासियों ने दो बजे धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के आवास व परिषद के सामने कूड़ा डालने की दी चेतावनी
कॉलोनी निवासी राजेंद्र ढाका, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार ढिल्लो ने बताया कि ये पूरा इलाका रिहायशी है। बिना अनुमति व जानकारी चोरी छिपे करीब एक सप्ताह से नगर परिषद ने शहर का कूड़ा डाल दिया। इतना ही नहीं, यहां पर मरे हुए कुत्ते, बिल्ली भी डाले जा रहे हैं। लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। इससे बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में सारा कूड़ा नहीं उठाया गया तो वह नगर परिषद कार्यालय और विधायक के घर के आगे कूड़े की ट्रॉली डालने पर मजबूर होंगे।


वर्जन
कूड़ा उठान का काम शुरू करवा दिया है। बकरियांवाली प्लांट में कूड़ा डाला जा रहा है। प्लांट शुरू न होने के कारण इस तरह की परेशानी हो ही है। जल्द ही स्थिति का समाधान कर दिया जाएगा। कॉलोनी वासियों से तीन दिन का समय मांगा है। उठान का काम तेजी से चल रहा है। - प्रवीन दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed