{"_id":"688e4a0eb44194f6fa0f29d8","slug":"opium-smuggler-arrested-after-three-years-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141872-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अफीम तस्कर तीन वर्ष बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अफीम तस्कर तीन वर्ष बाद गिरफ्तार
Sat, 02 Aug 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
सिरसा। सीआईए ने करीब तीन साल पहले अफीम तस्करी के तीन आरोपियों की निशान देही पर झारखंड से संबंध रखने वाले मुख्य अफीम तस्कर तुलसी कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।
थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक चरणजीत सिंह ने बताया कि 22 जुलाई 2022 को एएसआई दीपक कुमार सीआईए स्टाफ सिरसा द्वारा वाल्मीकि चौक क्षेत्र से तीन संदिग्ध युवकों को घूमते हुए पकड़ा गया था। तीनों युवक संतन कुमार , संतोष कुमार एवं धर्मेंद्र भारती जिला चतरा, झारखंड के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान उनसे से 1.5 किलो अफीम बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह अफीम उन्हें तुलसी कुमार महतो नामक व्यक्ति ने बेची थी। आरोपी तुलसी कुमार महतो से पूछताछ में पता चला कि वह जंगलों में अफीम की खेती कर उसे बेचता था। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सिरसा लाकर निशानदेही करवाई गई। उसने मई 2022 में उक्त अफीम बेचने की पुष्टि की है।