फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nine courageous police personnel honored

Sirsa News: नौ साहसी पुलिस कर्मचारी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nine courageous police personnel honored
एसपी संग संयुक्त चित्र ​खिंचवाते सम्मानित पुलिस कर्मी।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी लेने उपरांत नौ पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। उक्त पुलिस जवानों ने अपराध पर कारगर ढंग से अंकुश लगाकर अदम्य साहस का परिचय दिया है।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में राइडर राइडर नंबर 8 पर तैनात सिपाही राजेश कुमार व एसपीओ जगजीत सिंह, राइडर नंबर 11 पर तैनात सिपाही प्रदीप सिंह व एसपीओ नरेश कुमार, राइडर नंबर 12 पर तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार व एसपीओ जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना ऐलनाबाद, ईएसआई वेद प्रकाश पुलिस चौकी मल्लेकां और ईएएसआई सुरेंद्र कुमार थाना शहर सिरसा शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ में अग्रणी भूमिका निभाई है। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अन्य पुलिस कर्मचारियों को कहा कि सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि वॉकी टॉकी सेट को अच्छी तरह से प्रयोग करते हुए रखरखाव का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और प्राथमिकता के आधार पर पीड़ित व्यक्तियों की सुनवाई कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयत्न करें।






आधुनिक यंत्रों की पूरी जानकारी रखें



एसपी ने कहा कि ईआरवी डायल 112 गाड़ियों में लगे आधुनिक यंत्रों के बारे में प्रत्येक पुलिस कर्मचारी निपुण होना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर इवेंट स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचकर कर तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस चौकी व कार्यालय में नियमित सफाई का विशेष ध्यान रखें, काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरनल परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक ने खुला दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर तुरंत प्रभाव से निदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed