फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Narcotics cell incharge transferred to Jind after death of youth in custody, relieved

Sirsa News: हिरासत में युवक की मौत के बाद नारकोटिक्स सेल इंचार्ज का जींद में तबादला, किया रिलीव

Tue, 01 Aug 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Tue, 01 Aug 2023 01:33 AM IST
सार

शनिवार को एंटी नारकोटिक्स सेल ने कालांवाली के देसूजोधा निवासी गुरप्रीत को हिरासत में लिया था। गुरप्रीत की शनिवार रात को साढ़े 11 बजे पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पीट पीट कर गुरप्रीत की हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Narcotics cell incharge transferred to Jind after death of youth in custody, relieved
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस हिरासत में युवक गुरप्रीत की मौत के दूसरे दिन भी परिजनों ने अस्पताल में धरना दिया। परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर गिरफ्तार करने व मामले की जांच करवाने की मांग। शाम चार बजे डीएसपी हेड क्वार्टर ने प्रदर्शनकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने नारकोटिक्स सेल इंचार्ज दाताराम का तबादला कर दिया है। इनको पुलिस मुख्यालय ने जींद में लगाया है। अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अभी कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज दाताराम सहित पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। इस मामले में परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने, उन्हें गिरफ्तार करने व मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाने की मांग रखी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने रविवार को अस्पताल में धरना दे दिया था। सोमवार को भी धरने पर बैठे परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। डीएसपी हेड क्वार्टर जगत सिंह मोर, गुरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। डीएसपी ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजन गुरप्रीत का शव को लेकर लौट गए और अंतिम संस्कार कर दिया है।

इंसाफ के लिए बेटी और ताई ने भी दिया अस्पताल में धरना
इंसाफ की मांग को लेकर मृतक गुरप्रीत की चार वर्ष की बेटी सहजप्रीत कौर भी धरना पर बैकी रही। गैर कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही कई लोगाें ने उसके पोते हो नशा सप्लाई करने के काम में लगाया था। पुलिस ने उन लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। उक्त लोगों ने जमीन जायदाद बना ली है। पुलिस और उसकी सांठ गांठ है।


पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले की जांच की जा रही है। नारकोटिक्स सैल इंचार्ज दाताराम की बदली कर सिरसा से रिलीव कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, सिरसा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed