फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal elections: 56.3 percent voting, 14.2% drop compared to 2016, now results on 12th

Sirsa News: 56.3 प्रतिशत मतदान, 2016 के मुकाबले 14.2% गिरा, अब 12 को परिणाम

Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 56.3 percent voting, 14.2% drop compared to 2016, now results on 12th
खैरपुर स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बद हो गया है। नगर परिषद सिरसा का अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला अब 12 मार्च को होगा। इसके साथ ही वार्ड पार्षद पद के परिणाम भी आ जाएंगे।

नगर परिषद चेयरमैन पद के 7 और वार्ड पार्षद के 122 उम्मीदवार इस बार चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर रविवार शाम छह बजे तक सभी 143 बूथों 56.3 मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक मतदान की गति धीमी रही, लेकिन इसके बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन दिखाई दी।
विज्ञापन


मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। चुनाव आयोग की ओर से मतदान के लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। शहर के अधिकांश मतदाताओं ने अपने निर्धारित बूथों पर सुबह ही मतदान किया। सिरसा में विभिन्न बूथों पर बुजुर्गों ने उत्साह के साथ मतदान किया। निकाय चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला है। वार्ड पार्षद चुनाव में बीजेपी और आजाद उम्मीदवारों के बीच टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने सभी वार्डों में अपने समर्थकों को खड़ा किया है। शहर में मतदान के लिए 32 वार्डों में 143 बूथ बनाए गए थे। इनमें से 13 बूथ को संवेदनशील और 27 बूथ अति संवेदनशील घोषित किया गया था। इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की रही।









इस गति रहा मतदान



सुबह 8 से 10 बजे : 10 प्रतिशत

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे : 21 प्रतिशत

दाेपहर 12 बजे से 2 बजे : 34 प्रतिशत



दोपहर दो बजे से 4 बजे : 43 प्रतिशत

शाम 4 बजे से 5 बजे : 47 प्रतिशत

शाम 5 बजे से 6 बजे : 56.3 प्रतिशत



:::::::::::::::::::::

इन पांच बूथ नंबर पर हुआ सबसे ज्यादा मतदान

वार्ड बूथ मतदान

25 109 75 प्रतिशत

25 110 73.3 प्रतिशत

26 116 72.9 प्रतिशत

28 128 72 प्रतिशत

01 01 70.51 प्रतिशत





:::::::::::::::::::::::::::::::



इन दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने बूथ पर डाला वोट



सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। सुप्रीमो अजय चौटाला अपनी धर्मपत्नी नैना चौटाला के साथ सुबह नेशनल कॉलेज में बने बूथ पर वोट डालने पहुंचे। पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला ने भी पत्नी संग नेशनल कॉलेज में बने बूथ पर मतदान किया। पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने परिवार सहित आर्य स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने रामनगरिया स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। कांग्रेसी नेता राज कुमार शर्मा ने आर्य स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला।

:::::::::::::::::::::::::



पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व सांसद ने नहीं डाला वोट



हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला मतदान करने नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों सिरसा से बाहर गए हुए थे। बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नगर परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार तक नहीं किया। इसके अलावा पूर्व सिरसा सांसद अशोक तंवर भी मतदान के लिए सिरसा नहीं पहुंचे।

::::::::::::::::::::::::::



पहली बार वोट डालकर हुआ नया एहसास



पहली बार मतदान करने पर एक नया सा एहसास हुआ। शहर की सरकार के गठन में मेरा वोट भी अहम स्थान रखेगा। पहली बार मतदान केंद्र तक पहुंचकर और उसकी तमाम प्रक्रियाओं से गुजरना निश्चित ही उन्हें सुखद एहसास करा गया जो ताउम्र याद रहेगा। विकास, छात्र, 12वीं।



:::::::::::::::::::::::::::::::







मतदान केंद्रों पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था



जिलेभर में मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मतदाताओं को मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। एसपी विक्रांत भूषण ने स्वयं मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, डीसी शांतनु शर्मा भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। शाम को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन को काफी राहत मिली। पुलिस प्रशासन की ओर से शांतिपूर्वक मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर 1056 पुलिसकर्मियों की तैनाती गई थी।






निकाय चुनावों के दौरान जिला पुलिस के जवान चुस्त-दुरुस्त दिखे। इसके चलते निकाय चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। पुलिस अधिकारियों और जवानों को को बधाई। पुलिस के जवानों ने बेहतर ढंग से निभा कर कर्तव्य निर्वहन का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। -विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed