फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal council removed encroachment, people accused of discrimination

Sirsa News: नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, लोगों ने लगाए भेदभाव के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal council removed encroachment, people accused of discrimination
 जेसीबी से अतिक्रतण हटाने हुए। 
डबवाली। प्रेम नगर की गली नंबर 5 में मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से कर्मचारियों ने घरों के बाहर बने अवैध रैंप व अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। लोगों ने आरोप लगाया कि तीन घरों को नोटिस दिया गया था और पांच से सात घरों के निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई की, जो जानबूझकर भेदभाव पूर्ण तरीके से की गई है।
विज्ञापन

इस अभियान में नगर परिषद कर्मचारियों के साथ भारी पुलिस बल भी पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के दौरान पेयजल लाइन को भी नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं, अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव के अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


गली निवासी रविंद्र, राजिंद्र, कृष्ण, पूजा, परवीन, पवन शर्मा, करमजीत आदि ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी मुहिम केवल आम लोगों तक सीमित रह गई। अमीर व राजनीति से जुड़े लोगों के घरों के बाहर कोई कार्रवाई होती है। दोहरी नीति प्रशासन अपनाता है। आज की गई कार्रवाई के दौरान तीन घरों को ही नोटिस दिया गया था और कार्रवाई सात के आस पास घरों पर कर दी गई, जो सरासर गलत हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से यह सब जानबूझकर किया गया है। लोगों ने मांग की कि अतिक्रमण हटाने के लिए निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन की इस प्रकार की भेदभाव भरी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


तीन से चार फीट तक बना रखे थे चबूतरे व रैंप
अधिकारियों के अनुसार, लोगों ने गली के अंदर तीन से चार फीट तक रैंप व चबूतरे बनाए हुए थे। इसके चलते आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों की शिकायत इस मामले में आ चुकी थी। लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे, ताकि वह अपने स्तर पर अवैध रूप से बने चबूतरों और रैंप को तोड़ लें, लेकिन लोगों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में नगर परिषद की टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।



----------------किसी की निजी संपत्ति को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। नगर परिषद ने किसी से कोई भेदभाव नहीं किया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत केवल अवैध रैंप व चबूतरे तोड़े गए है। इस प्रकार के अतिक्रमण पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- राकेश पूनिया, एक्सईएन, नगर परिषद, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article