{"_id":"667b0c41c019cabbe2065267","slug":"municipal-council-busy-in-cleaning-rain-and-sewerage-nets-sirsa-news-c-128-1-svns1027-121743-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बरसाती और सीवरेज की जालियों की सफाई करने में जुटा नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बरसाती और सीवरेज की जालियों की सफाई करने में जुटा नगर परिषद
Tue, 25 Jun 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के कर्मचारी जीटी की सफाई करते हुए।
सिरसा। नगर परिषद ने मानसून के मद्देनजर बरसाती और सीवरेज की जालियों को सफाई करवाने का दावा किया है। इसके बावजूद नगर परिषद ने सफाई के लिए 44 लाख रुपये की निविदा लगाई है। बारिश होने पर कुछ क्षेत्रों में पानी का ठहराव हुआ था। इसकी सफाई नगर परिषद की तकनीकी शाखा की ओर से करवाई गई है।
शहर में नगर परिषद के पास सीवरेज और बरसाती नालों के साथ करीब 2,500 जालियां हैं। बारिश के समय में जलनिकासी के लिए नगर परिषद की सफाई शाखा की ओर से सफाई दरोगाओं की मदद से इन सभी जालियों की सफाई करवाई गई। सफाई शाखा की ओर से भी प्री मानसून से पहले सफाई के लिए विशेष आदेश जारी किए गए थे।
यह है मौजूदा स्थिति
शहर के कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बारिश के बाद पानी का जलभराव नहीं हुआ था। ऐसे में 20 से 50 चुनिंदा स्थलों को नगर परिषद की तकनीकी शाखा ने साफ करवा दिया था। ताकि मानसून के समय बारिश होने पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
44 लाख से किसकी होगी सफाई
बारिश के बाद नगर परिषद ने बरसाती नालों की सफाई के लिए 44 लाख रुपये की निविदा लगाई है। इसके तहत बरसाती नालों की सफाई नगर परिषद करवाएगा जबकि नगर परिषद के पास कोई बरसाती नाला नहीं है। हिसार रोड पर पहले ही सफाई करवाई जा चुकी है। इसी कारण 24 घंटे में 53 मिमी बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सकी।
सफाई दरोगाओं को आदेश देकर शहर की सभी जीटी यानी जालियों को साफ किया जा चुका है। इस कारण उम्मीद है कि बरसात में गलियों में जलभराव नहीं होगा। - जयवीर सिंह, सीएसआई, सिरसा।