फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Maximum temperature reached 40.6 degrees

Sirsa News: 40.6 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

Fri, 14 Apr 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reached 40.6 degrees
धूप से बचने के लिए कपड़े का सहारा लेतीं युवतियां ।
सिरसा। तीन दिनों से तेज धूप के कारण अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से शाम तक गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग कपड़े और छांव का अब सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जिले का अधिकतम तापमान अब 40.6 डिग्री पर पहुंच रहा है। जबकि 20 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप के कारण अब रोड पर लगाया गया तारकोल भी पिघलता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को भी सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सूर्य की तेज किरणों के साथ सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर के बाद गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। ऐसे में लोग ठंडे पेयजल और धूप से बचने के लिए कपड़े का सहारा लेते हुए नजर आए। वहीं दो पहिए वाहन चालक भी अब मुंह सहित शरीर के सभी अंगों को कपड़े से ढककर रोड से गुजरते हुए नजर आते हैं। वहीं दोपहर के समय धूप अधिक होने के कारण लोग भी घर पर ही बैठने को मजबूर हुए। जिससे रोड पर पहले के मुकाबले कम संख्या में वाहन निकलते हुए नजर आए। तेज धूप होने के कारण अब रोड पर लगा तारकोल भी पिघलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं पिछले सप्ताह तक खेतों में हरी खड़ी गेहूं भी अब पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुकी है। जिसकी कटाई करने के बाद किसान उसे मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन बाद फिर से मौसम में होगा बदलाव, मिलेगी राहत
वहीं आईएमडी एप के अनुसार दो दिन पश्चात फिर से एक बार मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बादल छाने के बाद बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि इसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ भी सकती है। किसानों की तैयार हुई गेहूं की फसल को काटने का काम कर रहे हैं। ऐसे में बारिश हुई तो किसानों को इसका फिर से नुकसान भी उठाना पड़ेगा। जिले की सभी मंडियां अब गेहूं से भरी पड़ी हैं। जिससे गेहूं को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed