{"_id":"66240ac73ed0cbfa0601247a","slug":"listen-seriously-to-every-person-who-comes-with-a-complaint-sp-sirsa-news-c-128-1-sir1003-118602-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गंभीरता से सुनवाई करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गंभीरता से सुनवाई करें : एसपी
Sun, 21 Apr 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैठक लेते एसपी विक्रांत भूषण।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने शनिवार को सभी थानों के जांच अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके पास फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गंभीरता से सुनवाई करें तथा उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न लंबित मामलों को शीघ्र निपटाएं तथा जिन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है, महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्ति के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उसकी बात को गंभीरता से सुने तथा तत्काल कार्रवाई करें ताकि पीड़ित व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करें तथा समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आए।
एसपी ने बैठक में उपस्थित सभी थानों के जांच अधिकारियों से कहा कि आमजन के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त कर अनसुलझे मामलों को शीघ्र सुलझाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी जांच अधिकारी के क्षेत्र व बीट में नशा बिकेगा या फिर कोई आपराधिक वारदात हुई, तो संबंधित जांच अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि समय-समय पर सभी जांच अधिकारियों की काम की समीक्षा की जाएगी तथा काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।