{"_id":"6aaec90727a90bee4b053214","slug":"line-for-dap-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165287-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डीएपी के लिए अलसुबह से लगी कतारें, 500 किसानों को मिले 4-4 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डीएपी के लिए अलसुबह से लगी कतारें, 500 किसानों को मिले 4-4 बैग
Sat, 19 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
ओढां में खाद के लिए लगी भीड़। संवाद
इफको बाजार में खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
फोटो 34
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। डीएपी खाद की बढ़ती मांग के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ओढ़ां स्थित इफको बाजार में खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान अलसुबह ही पहुंच गए।
खाद केंद्र खुलने से पहले ही लंबी कतारें लग गईं और कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। घंटों इंतजार के बाद 500 किसानों को एक आधार कार्ड पर 4-4 बैग डीएपी के टोकन दिए गए। किसानों का कहना है कि खाद न मिलने से उनकी खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।
सरसों और गेहूं की बोआई जल्द शुरू होने वाली है। इसलिए वे अभी से खाद का इंतजाम कर रहे हैं। उन्हें खेतों का काम छोड़कर घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। खाद न मिलने के कारण उन्हें बार-बार खाद केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों की मांग और आपूर्ति की स्थिति
किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने की भी अपील की। इफको बाजार के सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह के अनुसार, केंद्र पर 2000 बैग डीएपी पहुंची थी। करीब 500 किसानों को 4-4 बैग के हिसाब से खाद के टोकन वितरित किए गए हैं। कुछ टोकन अगली बार के लिए दिए गए हैं।