{"_id":"688fa205eff1bd220d0a73a2","slug":"jodhkan-school-overall-champion-in-wrestling-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141907-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कुश्ती में जोधकां स्कूल ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कुश्ती में जोधकां स्कूल ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिकत विद्यालय ढूकड़ा में खिलाड़ी आपस में मुकाबला करते हुए।
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढूकडा में बैंडमिंटन, ऊंची कूद और कुश्ती के अंडर 11, 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के स्कूल खंड स्तरीय खेलकूद मुकाबलों का आयोजन करवाया गया। इसमें नाथूसरी चोपटा खंड के सभी विद्यालयों ने भाग लिया। इस दौरान बैंडमिंटन के अंडर-19 लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बा कलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन क्लस्टर मुखिया उमेद सिंह ढाका किया। विशिष्ट अतिथि ढूकड़ा गांव के युवा सरपंच राजिंदर ढूकड़ा रहे। उमेद सिंह ढाका ने कहा कि विद्यालय ही वह धरती है, जहां भावी पीढ़ी का भविष्य संवरता है। ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और मूल्यों का सिंचन करती हैं।
सरपंच राजिंदर ढूकड़ा ने कहा कि आज का बच्चा ही कल का जिम्मेदार नागरिक है। जब हम विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ते हैं, तो हम केवल शिक्षा ही नहीं, संस्कार भी दे रहे होते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोना पुरी ने कहा कि हर बच्चा अपने भीतर संभावनाओं का एक संसार लेकर आता है। हमारा प्रयास है कि हम उन्हें ऐसा मंच दें जहां वे अपनी प्रतिभा, संवेदना और आत्मविश्वास को पंख दे सकें। यह प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति का उत्सव है। कार्यक्रम का मंच संचालन भगवाना राम ने किया। कार्यक्रम के सह संयोजक वरिष्ठ प्राध्यापक प्रहलाद बेनीवाल ने अपना रचनात्मक योगदान दिया।
विज्ञापन
मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे
बैडमिंटन में आयु वर्ग 19 लड़कों में मोढ़िया खेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में आयु वर्ग 19 लड़कियों में जमाल स्कूल प्रथम रहा।आयु वर्ग 19 लड़कों में एसवीएस अरनियावली प्रथम रहा। वहीं, कुश्ती के मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधका ओवरऑल चैंपियन रहा। इस प्रतियोगिता में कन्वीनर की भूमिका डीपीई हनुमान खोथ ने निभाई। कोच पूनम ने अपना विशेष योगदान दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढूकडा के समस्त स्टाफ ने शानदार मेजबानी कर सभी आए हुए खिलाड़ियों और इंचार्जों का मन मोह लिया। अंत में प्राचार्य ने सभी का विशेष रूप से विद्यालय के सभी स्टाफ और पंचायत का धन्यवाद किया। इस दौरान पीजीटी फिजिकल एजुकेशन दमनप्रीत, पीजीटी रोहिताश, डीपीई राकेश, डीपीई विकास, डीपीई विजय, डीपीई मुकेश, डीपीई महावीर, डीपीई पवन पुनिया, पीटीई श्रवण कुमार उपस्थित रहे।