फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaswant murder case: Accused parents and sister arrested, sent to jail, search for brother-in-law continues

जसवंत हत्याकांड : आरोपी मां-पिता और बहन गिरफ्तार, जेल भेजा, जीजा की तलाश जारी

Thu, 17 Sep 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Jaswant murder case: Accused parents and sister arrested, sent to jail, search for brother-in-law continues
कालांवाली। गांव खोखर में हुए जसवंत सिंह हत्याकांड में कालांवाली पुलिस ने मृतक के पिता जलविंद्र सिंह, मां बिंदर कौर और बहन गुरजिंद्र कौर को वीरवार को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी जीजा गुरजंट सिंह समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 15 सितंबर की अलसुबह गांव खोखर के करीब 32 वर्षीय जसवंत सिंह की जमीन के विवाद के चलते परिवार के सदस्यों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी जशनप्रीत कौर के बयान पर कालांवाली पुलिस ने जलविंद्र सिंह, बिंदर कौर, गुरजिंद्र कौर, गुरजंट सिंह समेत तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जलविंद्र सिंह, बिंदर कौर और गुरजिंद्र कौर को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed