फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Institutions will maintain all the parks of the city, four have been adopted so far

Sirsa News: शहर के सभी पार्काें को देखरेख करेंगी संस्थाएं, अब तक चार दिए गोद

Sat, 23 Sep 2023 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Institutions will maintain all the parks of the city, four have been adopted so far
सिरसा। शहर में बने पार्कों की देखरेख का जिम्मा सामाजिक संस्थाएं संभालेंगी। नगर परिषद के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भी पार्काें को गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद व एचएसवीपी के कुल 84 पार्कों के लिए अब तक 200 से ज्यादा आवेदन आए हैं। मौजूदा समय में नगर परिषद ने चार पार्कों को गोद दिए हैं। इनके दस्तावेज पूर्ण करवाने का कार्य जारी है। वहीं प्रशासन पार्काें को गोद देने से पहले मरम्मत भी करवा रहा है। इससे पार्क समितियों को रख रखाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व में नगर परिषद ने अपने 64 पार्कों को संस्थाओं और समितियों को देने की योजना बनाई थी। इसी दौरान सेक्टरों के पार्कों का ठेका खत्म होने पर परिषद ने एचएसवीपी के पार्क भी गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो पार्क गोद देने का कार्य निरंतर जारी है। पहली बार सभी पार्क समितियां व संस्थाओं को गोद देने के लिए कई दस्तावेज पूर्ण करवाने पड़ते हैं। समिति व संस्था का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है, ताकि नगर परिषद की ओर से पैसा संस्था के अकाउंट में जारी किया जा सके। इसके अलावा कई अन्य दस्तावेज भी समिति व संस्थाओं से पूरे करवाए जाते हैं।
विज्ञापन


अब ठेके पर देने की नहीं है जरूरत
शहर के मुख्य चौक चौराहों, बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों में पार्क बनाए गए हैं। इन पार्कों में देखरेख, सफाई, मरम्मत, घास की कटाई व सिंचाई सहित अन्य व्यवस्था के लिए नगर परिषद की ओर से हर वर्ष टेंडर लगाकर ठेकेदारों को कार्य सौंपा जाता है। अगस्त व सितंबर में टेंडरों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब रखरखाव के अभाव में पार्कों में अव्यवस्था फैल रही है। ऐसे में पार्कों की रखरखाव करने से अब लाखों रुपये ठेकेदार को देने के बजाय संस्थाओं को दिए जाएंगे। जिला प्रशासन संस्था को चार रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से पैसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था बनाएगी व्यवस्था
प्रदेश में समितियों व संस्थाओं को पार्क गोद दिए गए हैं, जो बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं। पार्कों में आधुनिक लाइट, कैमरे आदि संस्थाएं लगा रही हैं। कई जिलों में पार्क प्रतियोगिताएं करवाकर समितियाें व संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। इसी प्रकार की व्यवस्था नगर परिषद कायम करने की कोशिश कर रहा है, जिससे पार्क में अव्यवस्था न हो। पार्क की सफाई, कटिंग, बैंचों व लाइटों की देखभाल की जिम्मेदारी संस्था की रहेगी। संस्था में मुख्य रूप से पार्क के आस पास के लोग ही शामिल होते हैं, जिससे पार्क की देखभाल करना आसान होता है।



इन पार्क को दिया गया है गोद

मारुति पार्क
आशीर्वाद पार्क
आदर्श वाटिका
तुलसी वाटिका


शहर के पार्कों की देखरेख को लेकर टेंडर खत्म हो चुके हैं। एचएसवीपी और नगर परिषद के पार्कों को संस्थाओं को गोद देने की प्रक्रिया चल रही है। सामाजिक संस्थाएं और समितियां पार्क की संभाल करेगी। इससे पार्क की बेहतर देखभाल होगी और सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं होगा।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article