फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD supremo Omprakash landed in the field, started the tour of the villages riding on the election chariot

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश उतरे फील्ड में, चुनावी रथ पर सवार होकर शुरू किए गांवों के दौरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
INLD supremo Omprakash landed in the field, started the tour of the villages riding on the election chariot
ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रचार के लिए जाते ओमप्रकाश चौटाला - फोटो : Sirsa
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव में सरगर्मियां बढ़नी लगी है। इनेलो की ओर से पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने फील्ड में जनसंपर्क की कमान संभाल ली है। चुनावी रथ पर सवार होकर ओमप्रकाश चौटाला ने जोर-शोर से अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चौटाला अपने चुनावी रथ में सवार होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रत्याशी अभय चौटाला के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरूआत गांव उमेदपुरा से शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और किसानों का हाल चाल पूछा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभय ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों से विचार विमर्श करने के बाद व आपके कहने पर ही विधानसभा से इस्तीफा दिया था और अब आप सब की सहमति के बाद व आपके कहने पर ही दोबारा चुनाव मैदान में है। इसलिए यह चुनाव आपका है। उन्होंने कहा कि अभय की जीत से किसानों के आंदोलन को बल मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी कमजोर पड़ेगी। जिससे मजबूर होकर उन्हें कृषि कानून रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐलनाबाद चुनावों का असर अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों पर भी पड़ेगा। चौटाला ने शनिवार को मेहनाखेड़ा, चिलकनी ढाब, भुर्टवाला, पोहड़का, कुमथला, मुसली, ममेरा छोटी-बड़ी व ढाणी लखजी में पहुंचकर ग्रामीणों से वोटों की अपील की और कहा कि निकट भविष्य में सत्ता में आने के बाद किसानों की फसल से संबधित सभी समस्याएं खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed