{"_id":"6aaadae2b396ff8d2f040002","slug":"ig-taken-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165081-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आईजी ने अपराधी का महिमामंडन न करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आईजी ने अपराधी का महिमामंडन न करने के दिए निर्देश
Wed, 16 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हिसार आईजी कुलदीप सिंह ।
बोले- पुलिस फील्ड में सक्रिय रहे, सूचना तंत्र करें मजबूत
फरार आरोपियों व वारंटियों पर की जाए कार्रवाई
फोटो 27
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह बुधवार को बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन सिरसा पहुंचे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
आईजी ने अधिकारियों को थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। आईजी ने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा। कुलदीप सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिसकर्मियों को फील्ड में सक्रिय रहकर अपना सूचना तंत्र मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सकेगी। उन्होंने फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा। पुलिस को अपराधियों से सख्ती से निपटना चाहिए।
विज्ञापन
किसी भी अपराधी का महिमामंडन न होने देने का निर्देश दिया गया। स्थानीय सूचनाओं और खुफिया जानकारी पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। शिकायत दर्ज होने के करीब एक सप्ताह बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए।
सीमा सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
आईजी ने जिले की पंजाब और राजस्थान सीमा पर नाकाबंदी मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन जांच हो। सीमा क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की समय-समय पर जांच कर उन्हें दुरुस्त रखा जाए। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आईजी को आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन हो रहा है।
शांति और सुरक्षा पर प्रतिबद्धता
दीपक सहारन ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों से सख्ती से निपटने पर जोर दिया। उन्होंने किसी भी अपराधी का महिमामंडन न होने देने का निर्देश दोहराया। पुलिस को हर हाल में फील्ड में सक्रिय रहने को कहा गया।