फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the nine demands were agreed upon, the farmers got down from the water tank after 31 and a half hours, the demand letter was submitted to the SDM

नौ मांगों पर बनी सहमति तो साढ़े 31 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे किसान, एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
If the nine demands were agreed upon, the farmers got down from the water tank after 31 and a half hours, the demand letter was submitted to the SDM
पानी की टंकी पर चढ़े किसान रस्सी से नीचे खाने का सामना ऊपर खींचते हुए - फोटो : sm 3
गोरीवाली, डबवाली (सिरसा)। भारतमाला प्रोजेक्ट के विरोध में और 10 मांगों को लेकर गांव डबवाली के बूस्टिंग स्टेशन की टंकी पर चढ़े किसानों और अधिकारियों के बीच कई मांगों पर समझौता होने के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। साढ़े 31 घंटे बाद किसान टंकी से उतर गए और शाम साढ़े सात बजे एसडीएम राजेश पूनिया को मांग पत्र सौंपकर धरना भी समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भारत माला प्रोजेक्ट के विरोध में बीते दिन वीरवार दोपहर 12 बजे किसानों ने पहले जोगेवाला में बैठक की थी। लेकिन इसके बाद कई किसान गांव डबवाली में पहुंच गए। जिसके बाद किसान राकेश फगोड़िया, सतनाम सिंह और सुरजीत सिंह जोगेवाला बूस्टिंग स्टेशन पर चढ़ गए और अन्य किसानों ने बाहर से ताला लगा दिया। किसानों ने टंकी पर ही रात गुजारी और खाना खाया। शुक्रवार को एसडीएम राजेश पूनिया, डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, बीडीओ रमेश मिठरानी, पब्लिक हेल्थ एसडीओ विशाल ज्याणी ने किसानों से दो घंटे तक बैठक की लेकिन इसके बाद भी मांगों पर सहमति नहीं बनी। वहीं किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। हालांकि देर शाम को भी एसडीएम किसानों की नौ मांगों पर सहमति जताई तो किसानों ने टंकी से उतरकर एसडीएम को मांग पत्र सौंप दिया और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय दो घंटे तक चली बैठक, लेकिन नहीं निकला हल
शुक्रवार दोपहर के समय एसडीएम डबवाली राजेश पूनिया, एनएचएआई के अधिकारी, डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, बीडीओ रमेश मिठरानी, एसडीओ पब्लिक हेल्थ विशाल ज्याणी ने किसानों के जलघर में लगे पक्के मोर्चे पर पहुंचकर उनकी मांगों को सुना। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को अधिग्रहण हुई भूमि के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने की बात कहीं। उन्होंने किसानों की हर जायज मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व किसानों के बीच कई मांगों को लेकर सहमति बनी। कुछ मांगों को लेकर उन्होंने किसानों को कोर्ट का सहारा लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जो भी उनके माध्यम से मांग पूरी करवाई जा सकती है वह एनएचएआई से पूरी करवा देंगे। वहीं उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व एनएचएआई के अधिकारियों को भी निर्देश दिए। वहीं किसान राकेश फगोडिया, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, दयाराम उलानिया, गुरमेल सिंह, गुरतेज सिंह, हरचरण सिंह ने बताया कि एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण के साथ लगते किसानों के फसलों को भी काफी क्षति पहुंचाई जा रही है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई द्वारा साथ लगते किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। किसानों की ट्यूबवेल पाइप लाइनों को भी काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसकी भरपाई एनएचएआई से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों पर बनी सहमति
- सिंचाई पानी के लिए बनने वाले खाल की ऊंचाई चौड़ाई किसान द्वारा दिए सुझाव अनुसार तैयार होगा।
- किसानों की भूमि व संरचना का अवार्ड के रुपये में किसानों के खाते में डाले जाएंगे।
- निर्माणाधीन हाईवे पर बनने वाले अंडर पास किसानों के साधन जैसे कंबाइन ट्रैक्टर ट्राली को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे।
- एनएचएआई द्वारा कब्जा कार्रवाई के दौरान अपने निर्धारित अधिकृत भूमि के अलावा जिन किसानों की फसल रौंदी गई है उनका तुरंत समाधान एनएचएआई से करवाया जाएगा ।

- जिन किसानों के रिहायश मकान हाईवे के दायरे में आ रहे है उनके मकानों के रुपये खाते में डालने के 4 महीने बाद मकान खाली करवाई जाए।
- हाईवे निर्माण के दौरान किसानों के सिंचाई खाल यथा स्थिति में रखे जाएंगे ।
- जिन गांव से बाईपास ग्रीन फील्ड तारी डोर निकल रहा है उसके दोनों साइड ओं सर्विस रोड बनाए जाएंगे।
- निर्माणाधीन हाईवे के अंदर जिन किसानों की भूमि गत पाइप लाइन आ रही है उनको स्थायी तौर पर रोड के नीचे से गुजारा जाएगा।

किसान से बात करते अधिकारी

किसान से बात करते अधिकारी- फोटो : sm 1

पानी की टंकी पर चढ़ने वाले किसान।

पानी की टंकी पर चढ़ने वाले किसान।- फोटो : sm 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed