फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HSVP treatment plant ready with 20 crores, 50 thousand population will get direct benefit

20 करोड़ से एचएसवीपी का ट्रीटमेंट प्लांट तैयार, 50 हजार की आबादी को मिलेगा सीधा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
HSVP treatment plant ready with 20 crores, 50 thousand population will get direct benefit
हाइवे किनारे गांव वैदवाला की भूमि पर बना एसएचवीपी का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट। - फोटो : Sirsa
सिरसा। एचएसवीपी के सेक्टरों में रहने वाली 50 हजार की आबादी के लिए अच्छी खबर है। सेक्टरों से निकलने वाला सीवरेज का पानी अब खुले मैदान में नहीं डाला जाएगा। एचएसवीपी ने 20 करोड़ रुपये की लागत से नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कर दिया है। जिसका ट्रायल भी सफल हो चुका है। बिजली कनेक्शन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। अच्छी बात ये है कि ट्रीटमेंट के बाद इस पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जा सकेगा। करीब दो साल पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया था, कोरोना काल के कारण कुछ बाधा आई लेकिन अब काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बरनाला रोड पर एचएसवीपी का सेक्टर-19 व 20 स्थापित किया गया है। इन दोनों सेक्टरों में करीब 10 हजार मकान बने हैं। कुछ मकान निर्माणाधीन भी हैं। लेकिन अभी तक सेक्टरों में बने घरों से निकलने वाला सीवरेज का पानी खुले प्लॉट में जा रहा था। इस कारण पूरा दिन क्षेत्र में बदबू का माहौल बना रहता था। ऐसे में सेक्टरवासियों ने लंबी लड़ाई लड़ी। दबाव में आकर विभाग ने इस पानी को थोड़ा और आगे छोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसटीपी बनाने के लिए विभाग ने खरीदी गांव वैदवाला में जमीन, विवादों के कारण रुका काम
हालांकि सेक्टर स्थापित करते समय ही एसटीपी यानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रावधान किया गया। लेकिन इसके लिए शुरुआत में जगह का चयन करना समस्या बना रहा। बाद में सेक्टरवासियों का विरोध बढ़ा तो विभाग को हरकत मे आना पड़ा और वैदवाला गांव की हाइवे किनारे स्थित करीब 20 एकड़ भूमि खरीद ली। लेकिन एसटीपी बनाने के लिए विभाग ने मंजूरी नहीं दी जबकि सेक्टरवासियों के दबाव में आकर विभाग ने सीवरेज का पानी यहां छोड़ना शुरू कर दिया। इस कारण ग्रामीणों ने भी विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। करीब दो वर्ष पहले एचएसवीपी ने एसटीपी बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट जारी किया और इसके निर्माण को मंजूरी दी। काम शुरू हुआ तो कोरोना महामारी आ गई और काम देरी से हुआ। अब एसटीपी बनकर तैयार हो चुका है। इसके बनने से दोनों सेक्टरों में रहने वाली करीब 50 हजार लोगों की आबादी को सुविधा मिलेगी और गंदे पानी की निकासी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...ये मिलेगी सुविधा
हाइवे किनारे गांव वैदवाला की जमीन पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर बड़े टैंक बनाए गए हैं। यहां साढ़े 22 मिलियन लीटर पानी प्रतिदिन स्टोर किया जा सकता है। इसके अलावा प्रतिदिन साढ़े 7 लाख मिलियन पानी को ट्रीट करने की सुविधा रहेगी। विभाग ने 7.5 एमएलडी पानी ट्रीटमेंट और 22.5 लाख पानी स्टोरेज के लिए टैंकों का निर्माण पूरा कर दिया है। इतना ही नहीं सेक्टर से ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइपलाइन बिछाने का काम भी पूरा किया जा चुका है। अब ये पानी साफ करने के बाद आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए मिल सकेगा। इससे खेतों में फसल की सिंचाई के लिए पानी की समस्या का भी समाधान होगा। ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का काम पूरा होने के बाद इसका ट्रायल भी किया जा चुका है। अब केवल बिजली कनेक्शन मिलना बाकी है। फिलहाल निर्माण से लेकर अगले तीन साल तक ठेकेदार ही इसकी संभाल करेगा और उसके बाद इसे विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

काम पूरा हो चुका है, ट्रायल भी कर लिया : अतिमुक्त जैन
सीवरेज ट्रीटमेंट के निर्माण का काम पूरा हो चुुका है। इसका ट्रायल भी जनरेटर से कर लिया गया है। अब बिजली कनेक्शन मिलना बाकी है। इसके बाद प्लांट अपना काम शुरू कर देगा। यहां अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि अभी 3 साल तक इसे हम ही चलाएंगे, उसके बाद इसे विभाग के सुपुर्द करेंगे।
-अतिमुक्त जैन, ठेकेदार।

हाइवे किनारे गांव वैदवाला की भूमि पर बना एसएचवीपी का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।

हाइवे किनारे गांव वैदवाला की भूमि पर बना एसएचवीपी का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed