फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hospital opd open

ओपीडी में आज सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी मरीजों की जांच

Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hospital opd open
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। नागरिक अस्पताल में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी डॉक्टरों को सूचना भी दे दी गई है। इससे पहले सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही ओपीडी में मरीजों की जांच की जाती थी और इसके बाद इमरजेंसी होने पर ही मरीजों की जांच हो पाती थी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समय में बदलाव किए जाने पर ग्रामीण मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा। सुबह 11 बजे तक ही ओपीडी होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अस्पताल में नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके चलते ओपीडी में मरीज भी काफी कम पहुंचते थे। कोरोना महामारी से पहले नागरिक अस्पताल में औसतन 1800 से 2000 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते थे। लेकिन समय में बदलाव होने के कारण केवल 500 के लगभग ही मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

फिर े बढ़ा मौत का आंकड़ा, पांच की हुई मौत, 55 मिले संक्रमित
कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़े में दो दिन पश्चात फिर से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पांच मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है और 55 मरीज नए संक्रमित पाए गए है। जबकि 165 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब तक कुल 442 कोरोना संक्रमित मरीजों की हो चुकी है। जिले में अब केवल 640 मरीज ही सक्रिय है। इनमें से 110 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 54 मरीज सरकारी अस्पताल और 56 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती है। 475 मरीज होम आइसोलेट है। जिले में अब तक 27619 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को चौटाला का 52 और 50 वर्षीय दो व्यक्ति, सिकंदरपुर का 36 वर्षीय युवक, कागदाना की 67 वर्षीय महिला, जेजे कॉलोनी की 61 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। जिले का रिकवरी रेट अब 96.23 फीसदी है। सोमवार को सिरसा में 23, डबवाली, ऐलनाबाद, ओढां, माधोसिघाना और बडागुढ़ा में दो-दो, कालांवाली में तीन, नाथूसरी चोपटा में चार, रानियां में एक, चौटाला में 12 सहित कुल 55 मरीज संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला संक्रमित
सोमवार को जिले में ब्लैक फंगस का एक नया मरीज संक्रमित पाया गया है। मरीजों जिले में अब तक कुल 62 मरीज ब्लैक फंगस के पाए जा चुके है। इनमें से जिले के 44 और दूसरे जिलों के 13 मरीज थे। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के कारण 11 मरीतों की मौत हो चुुकी है। इनमें से 10 मरीज सिरसा के तो 1 मरीज फतेहाबाद का पाया गया था।
ओपीडी में सुबह लगती है मरीजों की भीड़
सुबह सात से 11 बजे तक ओपीडी का समय होने के कारण मरीज एक साथ ही ओपीडी में जांच करवाने के लिए पहुंचते है। भीड़ अधिक होने के कारण जांच करवाने पहुंचने वाले मरीज नियमों की उल्लंघना करते हुए नजर आते है। हालांकि कर्मचारी मरीजों को सामाजिक दूरी और मास्क लगाए रखने के लिए जागरूक करते हुए नजर आते है। लेकिन ओपीडी जल्दी बंद होने के कारण मरीज जल्दी जांच करवाने के लिए नियमों की उल्लंघना करते है।

नागरिक अस्पताल की ओपीडी अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। समय में बदलाव करने के लिए मुख्यालय से पत्र जारी हुआ है। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। सर्जिकल वार्ड में भर्ती कोविड मरीजों को भी शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
-डॉ. संदीप कुमार, एमएस, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed