फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hearing the noise, the husband and wife came out of the house at night and were hit with bricks

Sirsa News: शोर की आवाज सुन रात को घर से बाहर निकले पति-पत्नी को मारी ईंटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hearing the noise, the husband and wife came out of the house at night and were hit with bricks
रोड़ी। राेड़ी में रात के समय शोर की आवाज सुन रात को घर से बाहर निकले पति-पत्नी पर ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के सिर, कान व छाती पर ईंटें मारी। दोनों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रोड़ी के बांदर पत्ती निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 17 मई की रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी अर्शदीप कौर के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान गली से कुछ शोर की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर वह अपनी पत्नी के साथ गली में चला गया।
विज्ञापन

वहां पर उसके चाचा काका सिंह से शोर शराबा करने का कारण पूछा इतने में रोड़ी निवासी करण सिंह, बांदर पत्ती निवासी सूरज सिंह व जश्न सिंह ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। उसके सिर, कान व छाती पर ईंटें मारी। उसने व उसकी पत्नी भागकर घर में घुस गए। तभी तीनों हमलावर भी पीछे-पीछे घस में घुस गए। उन्होंने घर के अंदर आकर मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर आए तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। अगले दिन सूचना मिलते ही पंजाब के गांव मैहणा निवासी उसकी बहन चरणजीत कौर घर आई और उसे व उसकी पत्नी को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed