फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gjodawalin amrit sarovar will reform by 15 lakh

Sirsa News: घोड़ांवाली के अमृत सरोवर का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 15 लाख

Sat, 19 Sep 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
gjodawalin amrit sarovar will reform by 15 lakh
अमृत सरोवर की निर्माणाधीन चारदीवारी।
ग्राम पंचायत ने लिया जीर्णोद्धार का निर्णय, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव घोड़ांवाली में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े थ्री पॉन्ड अमृत सरोवर के अब दिन बदलेंगे। ग्राम पंचायत ने इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। इस कार्य पर पंचायत निधि से करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पंचायत का उद्देश्य ग्रामीणों को बरसाती पानी की समस्या से राहत दिलाना है। इसका लक्ष्य जल संरक्षण और गांव के सुंदरीकरण को बढ़ावा देना भी है। सरपंच लक्ष्मण राम मेहरा ने बताया कि पंचायत निधि की कमी के कारण यह तालाब जर्जर हालत में था।
विज्ञापन

अब जीर्णोद्धार के तहत करीब एक हजार फीट लंबी चारदीवारी बनाई जा रही है। कुछ दिनों में चहारदीवारी पर नई ग्रिल लगाने का कार्य होगा। रंग-रोगन का काम भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से तालाब की चहारदीवारी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त थी। ग्रिल भी जर्जर हालत में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरीकरण और जल संरक्षण
सरपंच लक्ष्मण राम मेहरा ने बताया कि चहारदीवारी और अन्य निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तीनों पॉन्ड की सफाई होगी। अमृत सरोवर परिसर में फूलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। इससे तालाब का सुंदरीकरण होगा और ग्रामीणों को बेहतर वातावरण मिलेगा। पंचायत के अनुसार, अमृत सरोवर के पुनर्विकास से बरसाती पानी के संचयन में मदद मिलेगी।

भूजल स्तर और आकर्षक स्वरूप
यह पुनर्विकास गांव में जल संरक्षण को बढ़ावा देगा। इससे भूजल स्तर को बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा। पंचायत का प्रयास है कि गांव के बीच स्थित इस अमृत सरोवर को व्यवस्थित स्वरूप मिले। इसे आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed