फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girls doing excellent work will be honored on National Girl Child Day

Sirsa News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाएं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होंगी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Girls doing excellent work will be honored on National Girl Child Day
सिरसा। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं के पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक बालिकाएं 21 नवंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद आवेदन संबंधित विभाग की सिफारिश पर मुख्यालय पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डाॅ. दर्शना सिंह ने बताया कि सामाजिक कार्यों, खेल, संस्कृति, शिक्षा, पौधरोपण, स्वास्थ्य मुद्दों और मीडिया तथा साहित्य जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
इन श्रेणियों में मिलेगा 11-11 हजार रुपये का इनाम
खेल के लिए 20, सांस्कृतिक के लिए 10, सामाजिक कार्यों के लिए दो, मीडिया और साहित्य के लिए दो, वीरता के लिए तीन के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विशेष/दिव्यांग बच्चों की ओर से शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि के लिए पांच व हरियाणा में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के बच्चों की ओर से शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि के लिए पांच अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी कैटेगरी के विजेताओं को 11-11 हजार रुपये का अवॉर्ड दिया जाएगा। जिन बालिकाओं की ओर से उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की गई है, वे 21 नवंबर तक अपना आवेदन लघु सचिवालय स्थित वाणिज्य भवन के प्रथम तल कमरा नंबर तीन में स्वयं उपस्थित होकर अपना पूर्ण बायोडाटा, पता, फोटो व प्राप्त की गई उपलब्धि सहित कार्यालय में सत्यापित प्रति जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed