फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fruit fair will be held in Mangeana today and tomorrow, three thousand farmers will participate in three districts.

Sirsa News: मांगेआना में आज व कल लगेगा फल मेला, तीन जिले में तीन हजार किसान लेंगे भाग

Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fruit fair will be held in Mangeana today and tomorrow, three thousand farmers will participate in three districts.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में उद्यान विभाग की ओर से 24 व 25 जनवरी को दो दिवसीय छठे फल मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के समापन अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इस मेले में सिरसा, हिसार व फतेहाबाद जिलों के तीन हजार से ज्यादा किसान भाग लेंगे। मेले में खासतौर पर सब्जियां और बागवानी से जुड़े किसान पहुंचेंगे।
फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना के उप निदेशक सत्यवीर शर्मा ने बताया कि मेले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, उद्यान हरियाणा के महानिदेशक राजनारायण कौशिक सहित विभागीय उच्च अधिकारी भी शिरकत करेंगे। मेले में किसानों को फलदार फसलों के बाग के प्रदर्शन प्लांटस, उच्च हरित गृह में साॅइल लेस मीडिया में हाइब्रिड सब्जियों के उत्पादन, संरक्षित नेट हाउस में पौधों को तैयार करने की विधि, विभिन्न अंतराल, रिज व फ्लैट विधि द्वारा पौधारोपण, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली द्वारा सिंचाई, खाद देने बारे व उद्यान विभाग द्वारा किसानों के हितों में चलाई जा रही सभी विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन



यह रहेंगे खास आकर्षण का केंद्र
- चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा के वैज्ञानिक किसानों फलदार पौधों , सब्जियों के उत्पदान व बीमारियों एवं उनके रोकथाम और प्राकृतिक खेती की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो दिवसीय एक्सपो में विभिन्न विभागों तथा फर्मों की ओर से स्टॉलें लगाई जाएंगी।
- एक्सपो के दौरान किसानों को किन्नों रत्न व किन्नोंं सम्मान पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित ।

ऐसे चलेगा कार्यक्रम
24 जनवरी सुबह 9 बजे से 10 :30 बजे तक किसानों का पंजीकरण होगा। 10: 30 बजे एक्सपो का उद्घाटन होगा। फलों की फसलों पर तकनीकी सत्र शुरू होगा। किसानों को केंद्र का भ्रमण एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया जाएगा।

----
25 जनवरी को सुबह 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक किसानों का पंजीकरण करवाया जाएगा। 10 : 30 बजे से 1 बजे तक तकनीकी सत्र चलेगा। 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत केंद्र भ्रमण व प्रदर्शनी अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed