फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud of 9.5 lakhs in the name of sending America: Visa was not installed after taking the amount, threatened to kill if asked back

अमेरिका भेजने के नाम पर 9.5 लाख की धोखाधड़ी : राशि लेने के बाद नहीं लगवाया वीजा, वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 07 May 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 07 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 9.5 lakhs in the name of sending America: Visa was not installed after taking the amount, threatened to kill if asked back
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अमेरिका भेजने के नाम पर चार एजेंटों ने एक व्यक्ति से 9.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में आठ बुर्जी रानियां निवासी दलविंद्र सिंह ने बताया कि वह मार्च 2022 में डेरा सच्चा सौदा में हरमीत सिंह, निवासी गांव हजरावा फतेहाबाद, निर्मल सिंह मेहरा निवासी डेरा सच्चा सौदा, भूपेंद्र सिंह निवासी झंझल तलवंडी साबो पंजाब व रणवीर सिंह निवासी सिरसा से मिला था। उक्त आरोपियों ने कहा था कि वे युवाओं को विदेश भेजते हैं, जिस पर वह उनकी बातों में आ गया। उसने अपने बेटे नवराज को अमेरिका भेजने क बात की। इस पर उक्त आरोपियों ने 30 लाख रुपये का खर्च आने की जानकारी दी। उसने कुछ दिन बाद ही उक्त आरोपियों को कैश व चेक के माध्यम से साढ़े 9 लाख रुपये की राशि दे दी। उक्त आरोपियों ने कहा कि वह जल्द ही उसके बेटे के दस्तावेज तैयार कर देंगे और वह शेष राशि तैयार रखे।


उसने एक माह इंतजार करने के बाद एजेंटों से वीजा लगने संबंधित जानकारी ली, तब उन्होंने टालमटोल करनी शुरू कर दी। ऐसे में कुछ समय बीतने ने बाद आरोपियों ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद व उक्त आरोपियों के घर पंचायत भी लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने राशि वापस देने से सरेआम इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अब उन्होंने मामले की शिकायत रानियां थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, अमानत में खयानत सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed