फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers stopped the work of the new power line, villagers from three villages came out in protest

Sirsa News: किसानों ने रुकवाया नई बिजली लाइन का काम, विरोध में उतरे तीन गांव के ग्रामीण

Fri, 08 May 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of the new power line, villagers from three villages came out in protest
डिंग मंडी में बिजली लाइन का काम रुकने पर विरोध जताते ग्रामीण। 
डिंग मंडी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा क्षेत्र में बिजली ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू किया गया नई लाइन का निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। ढाणी खुहवाली क्षेत्र में किसानों के विरोध के चलते प्रशासन ने काम बीच में ही रोक दिया है जिसके विरोध में शुक्रवार को तीन गांवों के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

आरडीएसएस योजना के तहत ढाणी माजरा-2 के लिए नई बिजली लाइन का निर्माण शुरू किया गया है। यह लाइन पतली डाबर और ढाणी खुहवाली होते हुए ढाणी माजरा तक पहुंचनी है। विभाग का लक्ष्य इसके माध्यम से संबंधित गांवों को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराना है। हालांकि निर्माण कार्य जब ढाणी खुहवाली के खेतों तक पहुंचा तो वहां के किसानों ने खेतों से लाइन निकालने पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

बिजली कार्यालय पहुंचे तीन गांवों के ग्रामीण
कार्य बंद होने से नाराज ढाणी माजरा, खुहवाली ढाणी और मौजुखेड़ा के ग्रामीण शुक्रवार को डिंग रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे। राजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, हुकुम सिंह और सुनील ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान लाइन अत्यधिक लंबी होने के कारण बार-बार कट लगते हैं और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि जनहित को देखते हुए नई लाइन का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि निर्बाध बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7.5 किमी की लंबी दूरी बनती है बाधा
विद्युत निगम के फोरमैन गौतम ने बताया कि वर्तमान में यह लाइन लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी है जो कई गांवों से होकर गुजरती है। अधिक दूरी और रास्ते में आने वाले पेड़ों के कारण आपूर्ति अक्सर बाधित होती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ही नई लाइन स्वीकृत की गई थी लेकिन किसानों के विरोध के कारण फिलहाल कार्य प्रभावित हुआ है। विभाग इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed