फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer cheated of Rs 84 lakh in the name of insurance policy

Sirsa News: बीमा पॉलिसी के नाम पर किसान से 84 लाख की ठगी

Thu, 18 Jul 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer cheated of Rs 84 lakh in the name of insurance policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव देसूमलकाना के किसान को बीमा पॉलिसी में कमीशन देने का झांसा देकर कुछ लोगों ने 84.41 लाख रुपये ठगी लिए। कालांवाली थाना पुलिस ने किसान यादविंद्र की शिकायत पर अमित कुमार, गुरमीत कौर, श्याम सुंदर यादव, बालकिशन व राहुल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में यादविंद्र सिंंह ने बताया है कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका कालांवाली स्थित एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। यादविंद्र सिंह का कहना है कि जनवरी 2023 में उसके पास अमित कुमार नामक युवक की कॉल आई थी। उसने उसे बीमा पॉलिसी के कमीशन का झांसा दिया। इसके बाद वह गुरमीत कौर, श्याम सुंदर यादव, बालकिशन व राहुल कुमार नामक लोगों का भी उसके पास फोन आया। उक्त लोगों ने भी उसे बीमा पॉलिसी कराने पर मोटा कमीशन देने का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार बीमा पॉलिसी करवाता रहा। उसने 13 जनवरी 2023 से लेकर 4 दिसंबर 2023 तक उक्त लोगों के बैंक अकाउंट में 84 लाख 41 हजार रुपये जमा करवा दिए। ये राशि उसने अपनी जमीन व गहने बेचकर जुटाई थी। इसके बाद यादविंद्र सिंह ने उक्त लोगों से संपर्क करना चाहा तो सभी के मोबाइल स्विच ऑफ आने लगे। यादविंद्र सिंह ने अमित कुमार से संपर्क किया तो उसने कहा कि हमने ठगी मारनी थी, जो मार ली। अगर पुलिस को शिकायत दी तो इसका खामियाजा जान देकर भुगतना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed