फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly couple commits suicide due to stress, cremated on the same pyre

Sirsa News: तनाव के कारण बुजुर्ग दंपती ने दी जान एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple commits suicide due to stress, cremated on the same pyre
सिरसा। एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार। संवाद
चोपटा (सिरसा)। गांव खेड़ी में मानसिक तनाव में सोमवार की शाम करीब छह बजे बुजुर्ग दंपती रामचंद्र (63) और महेंद्रो देवी ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को दोनों का गांव में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को पड़ोस की एक महिला रामचंद्र के घर गई। महिला के आवाज देने पर भी किसी ने गेट नहीं खोला। अनहोनी की आशंका में महिला ने इसकी सूचना रामचंद्र के बेटे संजय उर्फ धोलू को दी। बेटे ने आकर गेट तोड़ दिया। बेटे ने कमरे में अंदर जाकर देखा तो माता-पिता ने जहरीला पदार्थ निगला हुआ था। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के बेटे संजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके माता-पिता उसकी शादी के तीन साल बाद से अलग रहने लगे थे। करीब 17 साल से पास में ही बने दूसरे मकान में रहते थे। उनकी मां महेंद्रो 20 साल से पेट की बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पिता रामचंद्र ने बीकानेर, सिरसा व अन्य जगहों पर उनका उपचार कराया, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस कारण उनके पिता परेशान रहने लगे और शराब पीने के आदी बन गए। बेटे ने बताया कि मानसिक परेशानी और शराब के नशे में ही पिता ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त से बोला रामचंद्र आज दो घंटे बाद जाऊंगा

मृतक रामचंद्र के दोस्त महावीर ने बताया कि रामचंद्र पिछले दस दिनों से कह रहे थे कि वह जाएगा। सोमवार को उसने दिन में शराब पी थी और कह रहा था कि आज दो घंटे बाद जाऊंगा। हमने सोचा कि हर रोज ही कहता है। शाम को छह बजे के आसपास उसके व उसकी पत्नी की आत्महत्या की खबर मिलते ही गहरा सदमा लगा



------------------





कागदाना पुलिस चौकी के जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक रामचंद्र शराब के नशे का आदी था। वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी पिछले 20 सालों से बीमार चल रही थी। मृतक के बेटे व भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed