फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vardi tore of thana prabhari

Sirsa News: थाना प्रभारी से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
vardi tore of thana prabhari
फोटो 6
विज्ञापन

- सीएम विंडो की शिकायत पर गांव ख्योवाली में नोटिस देने गए थाना प्रभारी, दंपती गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां (सिरसा)। गांव ख्योवाली में सीएम विंडो की शिकायत पर नोटिस देने गए थाना प्रभारी के साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ने पर पुलिस ने मंगलवार को एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस मामले में दंपती को गिरफ्तार अदालत के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मंगलवार को गांव के कई लोग पुलिस कार्रवाई के विरोध में ओढ़ां थाना पहुंचे और पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के तबादले और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बाद में पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर और डीएसपी कालांवाली ललित कुमार से मुलाकात की। डीएसपी ने उनकी बात सुनते हुए आश्वासन दिया कि किसी के साथ अनुचित नहीं होने दिया जाएगा। पिछले वर्ष करतार सिंह के खेत में लगी आग से उसके पड़ोसी मदनलाल की बनछटियां और कुछ तूड़ी जल गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हुआ था कि करतार सिंह एक ट्रॉली तूड़ी और ईंधन के लिए गैस सिलिंडर मदन को देगा।
विज्ञापन

करतार सिंह ने तूड़ी दे दी, लेकिन गैस सिलिंडर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मदनलाल की पत्नी सरस्वती ने 9 सितंबर को सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी विजय सिंह सोमवार को पुलिसकर्मियों के साथ करतार सिंह के घर नोटिस देने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, वहां अजीत सिंह के साथ कहासुनी हुई और बाद में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाए पुलिस पर आरोप
थाने में पहुंचे पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह गोदारा सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों में पहले ही समझौता हो चुका था। उनका कहना है कि सोमवार को थाना प्रभारी करतार सिंह को नोटिस देने पहुंचे थे, लेकिन उसके नहीं मिलने पर उसके भाई अजीत से बहस हो गई। अजीत की पत्नी सुमन मोबाइल से वीडियो बनाने लगी, जिसके बाद पुलिस के साथ हाथापाई हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाद में पुलिस की दो गाड़ियां ढाणी में पहुंचीं और सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गईं। मंगलवार अलसुबह पुलिस अजीत और सुमन को घर से ले गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और प्राथमिकी रद्द करने की मांग की।


थाना प्रभारी बोले, गिरेबान पकड़ी और वर्दी फाड़ी
थाना प्रभारी विजय सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि अजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस और गाली-गलौज की। इसके बाद सुमन ने उनकी गिरेबान पकड़ी और हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों को धक्के भी मारे गए। घटना में उन्हें और एएसआई रमेश कुमार को मामूली चोटें आईं। इसके बाद दोनों का उपचार करवाया गया। डीवीआर ले जाने के संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि उस समय वह अस्पताल में थे। इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
---
पति-पत्नी अजीत सिंह और सुमन को गिरफ्तार किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed