फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   talant munch in cdlu

Sirsa News: सीडीएलयू के टैलेंट हंट में मंच पर दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Wed, 30 Sep 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
talant munch in cdlu
सिरसा। प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी डांस की प्रस्तुति देती हुए प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को टैलेंट हंट प्रतियोगिता हुई। बहुउद्देश्यीय हॉल विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का मंच बन गया। संस्कृति की ओर विषय पर 170 से अधिक विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया।
विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, अभिनय, भाषण और ललित कला समेत विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। प्रस्तुतियों के दौरान उनका उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता में हरियाणवी, पंजाबी और समकालीन नृत्य शामिल थे।
विज्ञापन

एकल गायन, वाद्य संगीत, मिमिक्री और एकल अभिनय में भी विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। हिंदी व अंग्रेजी भाषण तथा सामान्य प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। तत्काल चित्रकला, कार्टून बनाना और पोस्टर बनाना में रचनात्मकता नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ : डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. सुशील कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर देते हैं। ये मंच आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने में सहायक होते हैं।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेंद्र सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। युवा कल्याण निदेशक प्रो. मंजू नेहरा ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed