फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   aadhati meeting in rodi today

Sirsa News: आज रोड़ी में जुटेंगे जिलेभर के आढ़ती, व्यवस्थाओं पर होगा मंथन

Wed, 30 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
aadhati meeting in rodi today
फसल चक्र के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। आगामी फसल चक्र की तैयारियों पर जिला सिरसा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन की बैठक बुधवार को रोड़ी में होगी। जिला प्रधान प्रदीप जैन इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसमें जिले की विभिन्न मंडियों से आढ़ती भाग लेंगे।
बैठक में फसल चक्र के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी। एसोसिएशन के महासचिव गुरदीप कामरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडियों में फसल की आवक के दौरान किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को संभावित दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन

इन दिक्कतों पर मंथन किया जाएगा। फसल उतराई, उठान और परिवहन जैसी मंडी व्यवस्थाओं को सुचारु रखने की रणनीति बनेगी। फसल चक्र शुरू होने से पहले प्रमुख समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा। उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने पर भी विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा
कामरा ने बताया कि सरकार द्वारा आढ़तियों को दी जाने वाली दामी कम किए जाने का मुद्दा भी उठेगा। आढ़तियों से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। किसान और मजदूर हित से संबंधित मामलों पर भी विचार किया जाएगा। सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली, जीवननगर, डिंग, कालांवाली और रोड़ी मंडियों के पदाधिकारी व आढ़ती बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed