फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1.68 lakh cyber fraud

Sirsa News: फेसबुक पर सस्ते ड्राई फ्रूट का विज्ञापन देकर टैक्सी चालक से ठगे 1.68 लाख

Wed, 30 Sep 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
1.68 lakh cyber fraud
पीडि़त ने एक हजार रुपये के ड्राई फ्रूट का ऑर्डर किया था, 200 रुपये खाते में भेजकर जीता भरोसा
विज्ञापन



लिंक पर क्लिक करवाकर बैंक खाता कर दिया खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। साइबर ठगों ने फेसबुक पर सस्ते दाम पर ड्राई फ्रूट उपलब्ध करवाने का विज्ञापन देकर एक टैक्सी चालक को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने ऑनलाइन भुगतान वापस करने के नाम पर पीड़ित से बैंक खाते की जानकारी हासिल की और मोबाइल पर लिंक भेजकर उसके खाते से एक लाख 68 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को उसने फेसबुक पर श्री राम ड्राइफ्रूट नाम से एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में घर बैठे सस्ते दाम पर ड्राई फ्रूट मंगवाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

उसने विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर एक हजार रुपये के ड्राई फ्रूट का ऑर्डर किया और ऑनलाइन भुगतान कर दिया। उसे बताया गया कि चार-पांच दिन में ऑर्डर उसके घर पहुंच जाएगा। जितेंद्र के अनुसार, उसी शाम उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने कहा कि कंपनी अब कैश में भुगतान लेगी। इसलिए ऑनलाइन किए गए एक हजार रुपये वापस किए जाएंगे। इसके लिए उसने जितेंद्र से बैंक खाता नंबर मांगा। पीड़ित ने खाता नंबर भेज दिया।
कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति ने मैसेज भेजकर कहा कि खाते में 200 रुपये भेजे गए हैं, वह इसे चेक कर ले। इसके बाद आरोपी ने जितेंद्र के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करके भुगतान की जांच करने के लिए कहा।
जितेंद्र का कहना है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके खाते में 200 रुपये दिखाई दिए। इससे उसे उसकी बात पर भरोसा हो गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि बाकी 800 रुपये भी भेजे जा रहे हैं। इसी दौरान जितेंद्र टैक्सी लेकर काम के लिए चला गया।

शाम को बैंक बैलेंस जीरो मिला
शाम को उसने मोबाइल पर बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो खाते में राशि शून्य मिली। बैंक खाते से एक लाख 68 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी दलीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed