फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   car driver died in accident

Sirsa News: बाजेकां मोड़ के पास पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

Wed, 30 Sep 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
car driver died in accident
राहगीरों ने कार को कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड स्थित बाजेकां मोड़ के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत अग्रसेन कॉलोनी सिरसा का रहने वाला है।
गुरप्रीत सिंह गुरुग्राम में नौकरी करते थे। मंगलवार सुबह 11 बजे वह कार से सिरसा से गुरुग्राम जा रहे थे। बाजेकां मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ से टकराकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद यहां राहगीरों की भीड़ लग गई। उन्होंने कटर से कार को काटकर अंदर फंसे गुरप्रीत को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ समय बाद गुरप्रीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी का कहना है कि गुरप्रीत के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed