{"_id":"6abc0783a128b4b42e09f364","slug":"city-will-divide-in-4-jone-for-sanitation-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165866-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार जोन में बंटेगा शहर, 5.11 करोड़ से सुधरेगी सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार जोन में बंटेगा शहर, 5.11 करोड़ से सुधरेगी सफाई व्यवस्था
Wed, 30 Sep 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के वाल्मीकि चौक की ओर जाने वाली सड़क का दृश्य।
लापरवाही पर एजेंसी की तय होगी जवाबदेही, नगर परिषद ने लगाए टेंडर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद ने नई व्यवस्था के तहत टेंडर लगाए हैं। इसके तहत पूरे शहर को चार अलग-अलग जोन में बांटकर सफाई व्यवस्था संचालित की जाएगी।
चारों जोन की सफाई की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों को सौंपी जाएगी। इस पूरी व्यवस्था पर करीब 5 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जोन व्यवस्था लागू होने के बाद सफाई में लापरवाही होने पर संबंधित एजेंसी की सीधे जवाबदेही तय की जा सकेगी।
मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि शहर में लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद को शिकायतें मिलती रही हैं। पार्षद भी अपने-अपने वार्डों में सफाई को लेकर नियमित रूप से सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
कई जगह सड़कों और गलियों में कचरा पड़ा रहने, नियमित झाड़ू नहीं लगने और डंपिंग पॉइंट से समय पर कचरा नहीं उठने की शिकायतें सामने आती हैं। कचरा उठाने में देरी होने पर कई स्थानों पर डंपिंग पॉइंट के आसपास गंदगी फैल जाती है।
उन्होंने बताया कि अब शहर की सफाई व्यवस्था को एक साथ संचालित करने के बजाय चार हिस्सों में बांटकर अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी है। शहर के वार्डों और प्रमुख क्षेत्रों को चार जोन में बांटा जाएगा।
प्रत्येक जोन में निर्धारित क्षेत्र के अनुसार सफाई की जिम्मेदारी तय होगी। संबंधित एजेंसी को अपने क्षेत्र में नियमित सफाई के साथ कचरा उठाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी। इससे यह स्पष्ट रहेगा कि किसी क्षेत्र की सफाई के लिए कौन जिम्मेदार है।
निगरानी करना आसान होगा
अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान व्यवस्था में शिकायत मिलने पर कर्मचारियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भेजना पड़ता है जिससे नियमित सफाई प्रभावित होती है। नई जोन व्यवस्था में कर्मचारियों और संसाधनों का क्षेत्रवार इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही अधिकारियों के लिए सफाई कार्य की निगरानी करना भी आसान होगा।
निर्धारित शर्तों से काम करेगी एजेंसी
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित शर्तों के अनुसार संबंधित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जोन में सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। कर्मचारियों की संख्या, सफाई की नियमितता और शिकायतों के समाधान की स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी। जोन व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य सफाई व्यवस्था में जिम्मेदारी तय करना और शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित करना है।
ये बनाए गए चार सफाई जोन
जोन-1 : बस स्टैंड से सिरसा जेल तक का क्षेत्र, टेंडर-1.34 करोड़।
जोन-2 : बस स्टैंड से लाल बत्ती चौक, लाल बत्ती चौक से डबवाली रोड की बाईं तरफ का क्षेत्र और बीच का डिवाइडर क्षेत्र, टेंडर- 1.32 करोड़।
जोन-3 : बस स्टैंड से परशुराम चौक, परशुराम चौक से गोल डिकी और वीटा मिल्क प्लांट का क्षेत्र, टेंडर-1.33 करोड़।
जोन-4 : परशुराम चौक से तारा बाबा कुटिया मुख्य रोड की बाईं तरफ का क्षेत्र और बीच का डिवाइडर क्षेत्र, टेंडर- 1.12 करोड़।