फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Efforts of the department are inadequate, dengue patients are coming to the district every day

Sirsa News: विभाग के प्रयास नाकाफी, जिले में प्रतिदिन आ रहे डेंगू के मरीज

Sun, 08 Dec 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Efforts of the department are inadequate, dengue patients are coming to the district every day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। विभाग की ओर किए गए प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। जिले में रविवार को डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 393 तक पहुंच गया है। पिछले छह दिनों में डेंगू के 26 मामले आ चुके हैं। नागरिक अस्पताल व शहर के अन्य निजी अस्पतालों में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।

डेंगू के निरंतर बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की डेंगू पर व्यवस्था प्रबंधों की पोल खाेल कर रख दी है। नवंबर के बाद दिसंबर में भी डेंगू के मामलों का बढ़ना इस बात का सुबूत है। जिले में प्रतिदिन डेंगू के मामले आ रहे हैं। इस वर्ष डेंगू के कारण एक बच्ची की जान भी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें, पंचायतें और नगर परिषद के कर्मचारी काम में जुटे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ ही डेंगू के मामलों में कमी आने शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन








1600 आशंकितों के लिए गए सैंपल

जनवरी से लेकर अब तक डेंगू और मलेरिया के आशंकित 1600 मरीजों के सैंपल टीमें ले चुकी हैं। 1500 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिए जा चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें ग्राउंड पर काम कर रही हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ घरों में जाकर जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स

इस प्रकार मिले डेंगू के मरीज

तीन दिसंबर : 9 मरीज

चार दिसंबर : 5 मरीज

पांच दिसंबर : 3 मरीज

छह दिसंबर : 2 मरीज

सात दिसंबर : 3 मरीज







स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, वहां पर विभाग नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। -डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed