फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to breaking of main sewerage line, vehicles changed routes, roads broke in colonies

Sirsa News: मुख्य सीवरेज लाइन टूटने से बदले वाहनों के बदले रास्ते, कॉलोनियों में सड़कें टूटीं

Wed, 26 Jun 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Due to breaking of main sewerage line, vehicles changed routes, roads broke in colonies
बस को धक्का लगाते या​त्री। 
सिरसा। रानियां रोड पर सात दिन पहले मुख्य सीवरेज लाइट टूट गई थी। सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। इस कारण दुपहिया व चौपहिया वाहन आसपास की कॉलोनियों की गलियों से गुजर रहे हैं। भारी वाहनों के कारण यह गलियां पूरी तरह से टूट गई हैं और धंसने लगी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इन्हीं टूटी सड़कों पर बस से लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली तक धंस गए। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, दुपहिया वाहन चालक भी टूटी सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण रात के समय हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रानियां रोड बंद करने के कारण आईटीआई के साथ लगती कॉलोनियों से वाहन गुजर रहे हैं। रानियां रोड पर कई गोदाम होने के कारण ओवरलोड वाहन कॉलोनियों की गलियों से गुजरने के कारण सड़कें टूट गई हैं। तीन से चार फुट तक सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। हालात यह है कि नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई सुध इन सड़कों को लेकर नहीं ली जा रही है। जो हादसों का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि जब तक रानियां रोड शुरू नहीं होता है। इन सड़कों को दुरुस्त किया जाए ताकि हादसे न हो। लोगों के अनुसार मानसून सीजन चल रहा है और मुख्य लाइन की खुदाई 25 से 30 फुट तक की गई है। ऐसे में एक सप्ताह में लाइन को बदलने का कार्य पूर्ण नहीं होता है और बारिश आती है तो इस स्थिति में सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों व घरों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। जिससे कोई भी हादसा हो सकता है।
---




विभाग के लिए जल्द से जल्द कार्य करवाना बना मजबूरी
मुख्य सीवरेज लाइन टूटने के कारण विभाग की ओर से सीवरेज के पानी निकासी की व्यवस्था पंप के माध्यम से दूसरी लाइनों में अस्थायी तौर पर कर दी है। पूरी क्षमता से पानी पंप नहीं होने से शहर के अंदरूनी एरिया की लाइनें ब्लॉक होने लगी हैं। इस कारण सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या कई एरिया में आ रही है। ऐसे में विभाग के लिए इस लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करना मजबूरी बन गया है।


---





ये है मौजूदा हालात



1 . मुख्य लाइन से अभी तक पानी का रिसाव हो रहा है।

2 . 100 मीटर का टुकड़ा बदलने के लिए दो सप्ताह का वक्त कम से कम लगेगा।



3 . साथ लगती गलियों में भारी वाहनों के गुजरने से सड़कें टूटने लगी है।

4. कई जगह पर सड़क तीन से चार फुट तक धंस गई है।

5 भारी वाहनों के कारण जाम लग रहा है।

प्रतिदिन गुजरते हैं 10 हजार वाहन



जानकारी के अनुसार रानियां रोड से प्रतिदिन दस हजार के करीब वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप के पास दोनों ओर सड़क बंद होने से यह वाहन छोटे व तंग रास्तों से गुजर रहे हैं। वहीं भारी वाहनों को भी अंदर के रास्तों का रुख करना पड़ा रहा है क्योंकि रानियां बाईपास भी अभी तक दुरुस्त नहीं हुआ है। पहले वहां पर तीन माह पहले मुख्य लाइन टूट गई थे। जिसके गड्ढे को अभी भरने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed