{"_id":"6730f87f21729eb0e409e4f5","slug":"dispute-between-brothers-over-land-dispute-one-injured-case-against-five-sirsa-news-c-128-1-slko1008-128352-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन के विवाद में भाइयों में विवाद, एक घायल, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन के विवाद में भाइयों में विवाद, एक घायल, पांच पर केस
Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। गांव नुहियांवाली में जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में ओढां पुलिस ने घायल के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दिए बयान में शीशपाल ने बताया कि उसका अपने भाइयों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को उसके भाई महेन्द्र का लड़का श्याम सुंदर ट्रैक्टर लेकर आया और उसके द्वारा बोया गया हरा चारा नष्ट करने लग गया। इसी दौरान जब उसने, उसकी पत्नी कृष्णा व बेटे विनोद ने श्याम सुंदर को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि फिर श्याम सुंदर ने फोन कर अपने पिता महेन्द्र व अन्य को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने आते ही उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसे चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उक्त लोगों का काफी समय जमीनी विवाद चल रहा है। जमीन का बंटवारा भी हो चुका था, लेकिन एक पक्ष ने इस फैसले को नहीं माना। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल शीशपाल के बयान पर श्याम सुंदर व उसके पिता महेन्द्र, जयविन्द्र, सोहन लाल व सीताराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सीताराम व जयविन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।