फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Diarrhea prevention campaign started, preventive measures will be told

Sirsa News: डायरिया रोको अभियान शुरू, बताए जाएंगे बचाव के उपाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea prevention campaign started, preventive measures will be told
डायरिया अ​भियान की शुरूआत करते हुए चिकित्सक। 
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को डायरिया रोको अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए घर-घर जाकर डायरिया से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। अभियान की शुरुआत प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन, एसएमओ डॉ. सुभाष, डीआईओ डॉ. रणजीत कंबोज और नोडल अधिकारी परिवार कल्याण डॉ. भारत भूषण मित्तल ने की।
विज्ञापन


डॉ. पवन और डॉ. रणजीत कंबोज ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में डायरिया के मामले तेजी से बढ़ते हैं। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जून से 31 जुलाई तक विशेष डायरिया रोको अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को ओआरएस के दो पैकेट और जिंक की 14 गोलियां मुफ्त में वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को डायरिया से बचाना और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। विभाग की ओर से इस अभियान के लिए एक विशेष स्लोगन दिया गया है ‘डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान’ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






एसपीओ योगेश खन्ना ने बताया कि इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. एमके भादू ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएं, ताकि आमजन को इनकी जानकारी और उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।


साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे घर-घर जाकर ओआरएस का वितरण करें और लोगों को इसके सही उपयोग के बारे में जानकारी दें।



इसके अलावा स्कूलों में बच्चों को हाथ धोने के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और गांवों में स्वच्छ जल के उपयोग और सफाई बनाए रखने की जानकारी दी जाएगी, ताकि डायरिया जैसी बीमारियों से बच्चों की मृत्यु दर को कम किया जा सके। इस अवसर पर एसपीओ योगेश खन्ना, दर्शना, निर्मला और अनीता सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed