फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deramukhi came live as soon as he came out of jail: 6 lakh 85 thousand people watched and 50 thousand liked it

जेल बाहर आते ही डेरामुखी आया लाइव :6 लाख 85 हजार लोगों ने देखा व 50 हजार ने किया लाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Deramukhi came live as soon as he came out of jail: 6 lakh 85 thousand people watched and 50 thousand liked it
डेरामुखी को पैरोल मिलने की खुशी में नाचते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम शनिवार को जेल से बाहर आ गया। रोहतक जेल से बाहर आकर डेरामुखी यूपी के बरनावा स्थित आश्रम में पहुंचा। जेल से बाहर आते ही डेरामुखी अपने सोशल मीडिया चैनल पर लाइव आ गया। डेरामुखी ने अनुयायियों को अवतार दिवस की बधाई दी और निर्देश दिए कि घरों में ही रहें। प्रबंधन के निर्देश का पालन करें। इस वीडियो को शाम 7 बजे तक 6 लाख 85 हजार लोगों ने देखा और 50 हजार लोगों ने लाइक भी किया।
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही डेरामुखी यू-ट्यूब चैनल पर लाइव आ गया। उन्होंने सबसे पहले गुरु जी के अवतार माह की बधाइयां दी ंऔर कहा कि एक बार फिर सेवा में हाजिर हो गए हैं। डेरामुखी के जेल से बाहर आने की खुशी में सिरसा में अनुयायियों ने खुशियां मनायी और केक भी काटा। डेरामुखी के सिरसा न आने पर थोड़े निराश भी दिखाई दिए। डेरा अनुयायियों ने उम्मीद जताई की डेरामुखी 25 जनवरी को सिरसा आएगा और यहां होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लेगा।
विज्ञापन

5 गांवों के लोगों ने शुरू किया धरना, आंदोलन की चेतावनी
डेरामुखी के बाहर आते ही पांच गांवों के लोगों ने डेरा प्रबंधन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे गांव नेजिया, शाहपुर बेगू, अरनियांवाली, बाजेकां, अलीमोहम्मद के ग्रामीणों का कहना है कि डेरे ने अपना अलग गांव शाह सतनामपुरा बसाया है। उन्होंने कहा कि पहले इसके अंदर 1500 एकड़ जमीन का रकबा शामिल किया गया था। कुछ समय पहले 200 एकड़ और करवा लिया। उन्होंने कहा कि शाह सतनामपुरा डेरे का ही गांव है। इसलिए डेरा अपने गांव में केवल डेरे की भूमि को रकबे में शामिल करें। डेरे की 800 एकड़ जमीन ही है, जबकि बाकी 900 एकड़ जमीन पांच गांवों की है। इसे शाह सतनामपुरा में न शामिल की जाए। ग्रामीणों के धरने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और धरना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार डेरामुखी के सामने झुकी, प्रभाव का कर रहा इस्तेमाल : अंशुल
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलने पर दिवंगत पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डेरामुखी ने हमेशा ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया है। पहले मामलों को दबाने, जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया है। सजा सुनाई तो अब जेल में सजा काट रहा है। आदतन अपराधी है और चार सजाएं भुगत रहा है। एक मामला अदालत में विचाराधीन है। अंशुल छत्रपति ने कहा कि बार-बार डेरामुखी को पैरोल दी जा रही है। सरकार उसके सामने झुकी हुई है और प्रभावित होकर बार-बार पैरोल दी जा रही है। ये कानून के साथ खिलवाड़ और भद्दा मजाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed