{"_id":"6509d104357bf31bdb09c97a","slug":"dengue-spreading-rapidly-in-september-73-cases-found-in-19-days-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6410-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सितंबर में तेजी से फैल रहा डेंगू, 19 दिनों में मिले 73 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सितंबर में तेजी से फैल रहा डेंगू, 19 दिनों में मिले 73 मामले
Tue, 19 Sep 2023 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
सर्वे के दौरान घरों में लारवे की तलाश करते हुए स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी ।
मंगलवार को जिले में चार और लोगों को हुआ डेंगू, 120 तक पहुंचा आंकड़ा
फोटो : 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मौसम में बदलाव के साथ जिले में डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अगस्त तक जिले में कुल डेंगू के 47 मामले मिले थे, जबकि सितंबर माह में 19 दिनों में ही डेंगू के 73 मामले मिल चुके हैं। हालांकि जिले में अभी तक डेंगू के कारण मौत होने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। जिले में मंगलवार को डेंगू के चार नए मामले मिले हैं। इनमें से दो मरीज शहर से, एक-एक मरीज नाथूसरी चोपटा व ऐलनाबाद से है।
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को ट्रेस कर उनके घर व आस पड़ोस में सर्वे कर आशंकितों के सैंपल लिए हैं। जिले में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया है। इनमें से 111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले साल में सितंबर में जैसे डेंगू के मामलों में इजाफा हुआ था, इसी प्रकार सितंबर में डेंगू अपने पांव पैसार रहा है। जिले में औसतन हर रोज पांच से छह मरीज डेंगू से पीड़ित मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं सर्वे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 1400 से अधिक स्थानों पर लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को पत्र लिखकर अब सार्वजनिक स्थानों पर फॉगिंग करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विद्यार्थी करेंगे लोगों को जागरूक, विभाग ने बनाई योजना
स्वास्थ्य विभाग ने अब लोगों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ विद्यार्थियों को जोड़ने की योजना तैयार की है। स्कूलों के माध्यम से भी जागरूकता अभियान को तेज किए जाने को लेकर रणनीति बनाई है। बच्चों के माध्यम से स्कूलों व गांवों में रैली निकाल लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
बारिश के बाद अब लोग मच्छरों से खुद का बचाव करें। जिले में अभी तक 120 डेंगू के मामले मिले हैं। इनमें से 111 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जबकि शेष घर और दो निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। - डॉ. गौरव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।