फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand to conduct property survey again, refusing to hand over demand letter to Tehsildar and CTM sent back

दोबारा से प्रॉपर्टी सर्वे करवाने की मांग, तहसीलदार और सीटीएम को मांग पत्र सौंपने से इंकार कर भेजा वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demand to conduct property survey again, refusing to hand over demand letter to Tehsildar and CTM sent back
प्रॉपर्टी असेसमेंट सर्वे रद्द करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रॉपर्टी सर्वे में खामियां होने के कारण शहर वासियों को नगर परिषद में एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सर्वे को रद्द करवाने और कंपनी पर मामला दर्ज करने की सिरसा विकास मिशन की ओर से मांग उठाई जा रही है। वहीं बुधवार को रोष प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे सदस्यों ने तहसीलदार और सीटीएम को मांग पत्र सौंपने से इंकार कर दिया। आक्रोशित लोग नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपने की जिद्द पर अड़ गए। करीब एक घंटे बाद मिशन के सदस्यों ने एसडीएम जयवीर यादव को मांग पत्र सौंपा और लौट गए।
विज्ञापन

बुधवार को सभी सदस्य शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे मिशन के संयोजक प्रदीप सचदेवा, हुडा सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि नगर परिषद की ओर से प्रॉपर्टी सर्वे सर्वे ड्रोन की मदद से करवाया गया था। लेकिन सर्वे के बाद जारी किए गए नोटिसों में किरायेदार को मकान मालिक, मकान की तीसरी मंजिल को कॉमर्शियल, मकान का वार्ड नंबर गलत, मकान के एरिया को कम व अधिक कर दिया गया है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह पहले भी अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से समाधान किए जाने की बजाय उन्हें कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने मांग करते हुए कहा कि याशी कंपनी की ओर से जो सर्वे किया गया है जिसे रद्द दोबारा से करवाया जाए। कंपनी की ओर सर्वे करने पर करीब 70 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उसे कंपनी से वापस लिया जाए और कंपनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उन्हें कैंप लगाने के दौरान बुलाती है और लंबी कतार में खड़ा कर दिया जाता है। जबकि गलती कंपनी की है और परेशान लोगों को किया जा रहा है। इस मौके पर हीरा लाल शर्मा, सुभाष चंद्र, शमशेर सिंह, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह, प्रकाश सिंह, समनदीप, सतनाम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार और सीटीएम को नहीं सौंपा मांग पत्र, लौटाया
रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे मिशन के सदस्यों से तहसीलदार भूवनेश व सीटीएम अजय कुमार मांग पत्र लेने के लिए पहुंचे। लेकिन मिशन के सदस्यों ने उन्हें मांग पत्र सौंपने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सदस्यों ने लघु सचिवालय के गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम जयवीर यादव मांग पत्र लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मिशन के सदस्यों ने मांग पत्र सौंप सौंपा और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed